UP One District One Medical College: जिस उत्तर प्रदेश को ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ के नाम से जाना जाता था, आज इस उत्तर प्रदेश को ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ के नाम से जाना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ इस उपलब्धि से बहुत ही प्रसन्न हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश को जो उपलब्धि प्राप्त हुई है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा हाथ है।आगे योगी कहते हैं कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 से पहले स्वास्थ्य क्षेत्र की लचर व्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश को स्वास्थ्य, सशक्त और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की दिशा में निर्णायक गति से कार्य किया है। आज के समय में यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। 2017 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 36 थी, आज यह संख्या बढ़कर 85 हो गई है।
UP One District One Medical College: एमबीबीएस की सीटों में भी हुई वृद्धि-
स्वास्थ्य के क्षेत्र में भाजपा सरकार वर्ष 2017 से कार्य करती आ रही है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ के टैग से ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ के टैग को हासिल करने में कड़ी मेहनत लगी। इस कार्य से एमबीबीएस की सीटों में भी वृद्धि हुई है। जहां प्रदेश में 4,690 सीटें थीं, वहीं अब बढ़कर 13,600 से अधिक हो चुकी हैं।
UP One District One Medical College: मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी-
2017 में उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या मात्र 36 थी, लेकिन भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के कार्य से इस संख्या में वृद्धि हुई है। जहां संख्या पहले 36 थी, वहीं अब बढ़कर 85 हो गई है। कुल 49 नए मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश में बने हैं।
10 करोड़ से अधिक प्रदेशवासी भारी खर्च से मुक्त-
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित 10 करोड़ से अधिक प्रदेशवासी आज गंभीर बीमारियों के उपचार के भारी खर्च की चिंता से मुक्त हो गए हैं और बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और जीवनयापन कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- पीएम मोदी के नाम पर होगा नोएडा एयरपोर्ट: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी









