Home » उत्तर प्रदेश » यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 29 लाख अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा; बसों में 50% छूट और स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 29 लाख अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा; बसों में 50% छूट और स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 29 लाख अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा; बसों में 50% छूट और स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

UP Police Exam: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदेश में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जून से शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में करीब 29 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, वहीं अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें और बस किराए में छूट की व्यवस्था भी की गई है।यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जा रही है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी।सुबह की शिफ्ट के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। 9:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से 5 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या साथ ले जाना जरूरी?

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य मान्य दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा। इसके अलावा एक पेन भी अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।भर्ती परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर 30 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जहां से अधिकारियों द्वारा लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।फर्जी उम्मीदवारों पर रोक लगाने के लिए सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है। सत्यापन पूरा होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार निरीक्षण और गश्त कर परीक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

UP Police Exam: अभ्यर्थियों के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें

परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने 7 जून से 10 जून तक लखनऊ और गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

  • ट्रेन संख्या 05031 शाम 7:00 बजे गोरखपुर से रवाना होकर रात 12:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 05005 दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर से चलकर शाम 6:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

UP Police Exam: लखनऊ से गोरखपुर के लिए

  • ट्रेन संख्या 05032 शाम 6:15 बजे लखनऊ से रवाना होकर रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 05006 दोपहर 1:30 बजे लखनऊ से चलकर शाम 6:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बस किराए में 50 फीसदी छूट

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। राज्य परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले उम्मीदवारों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।बस में यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों को केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। एडमिट कार्ड के आधार पर ही उन्हें आधे किराए पर यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। करीब 29 लाख अभ्यर्थियों की भागीदारी को देखते हुए प्रशासन और सरकार दोनों ने सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

ये भी पढ़े: बॉबी देओल की ‘बंदर’ वीकेंड पर भी नहीं दिखा सकी दम, तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त