Home » उत्तर प्रदेश » UP Police Transfer: गोंडा में बड़ा फेरबदल, 3 इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, 11 अधिकारियों के तबादले

UP Police Transfer: गोंडा में बड़ा फेरबदल, 3 इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, 11 अधिकारियों के तबादले

 UP Police Transfer:

UP Police Transfer: गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने तीन प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर करते हुए 11 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

UP Police Transfer: इन तीन इंस्पेक्टरों को किया गया लाइन हाजिर-

एसपी के आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक उमरीबेगमगंज चंदन कुमार, प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर गोविंद कुमार और प्रभारी निरीक्षक धानेपुर अरविंद यादव को लाइन हाजिर किया गया है।

UP Police Transfer: 11 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव-

तबादला सूची के तहत निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी को प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर, दिनेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज, विपुल कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष धानेपुर, पवन मिश्र को थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज और तेज नारायण गुप्ता को थानाध्यक्ष मोतीगंज बनाया गया है। इसके अलावा कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां और नई तैनाती दी गई है।

एसओजी, स्वाट और सर्विलांस में भी नई तैनाती-

पुलिस लाइन से निरीक्षक आशुतोष सिंह को प्रभारी एसओजी/स्वाट, सुमित्रा को प्रभारी जनसूचना सेल और उप निरीक्षक मनीष कुमार को प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश-

एसपी विनीत जायसवाल ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है

यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान का जयराम रमेश पर पलटवार, बोले- ‘मैं जमीनी लड़ाई लड़ने वाला नेता हूं’