Home » उत्तर प्रदेश » घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होते ही अखिलेश का बड़ा हमला, भाजपा को लेकर कह दी ये बात

घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होते ही अखिलेश का बड़ा हमला, भाजपा को लेकर कह दी ये बात

UP POLITICS: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कांग्रेस (Congress) ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ का सवाल उठाया है।

अखिलेश यादव का शायराना तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शायराना अंदाज में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ, भाजपा से अब तो हर आस गई टूट।” उनके इस बयान को महंगाई के खिलाफ विपक्ष के नए हमले के रूप में देखा जा रहा है।

UP POLITICS: कांग्रेस ने भी बोला हमला

वहीं, कांग्रेस (Congress) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। पार्टी ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

29 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर

सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि की है। इसके बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं।

UP POLITICS: कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

इससे पहले 1 जून को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। बीते कुछ महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। फरवरी में 49 रुपये और मार्च में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा

घरेलू और कमर्शियल गैस के अलावा सीएनजी उपभोक्ताओं पर भी महंगाई की मार पड़ी है। दिल्ली-एनसीआर में हाल के दिनों में सीएनजी की कीमतों में कई चरणों में कुल 6 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की जा चुकी है। 15 मई के बाद से कीमतों में लगातार संशोधन किए गए हैं।

UP POLITICS: महंगाई पर सियासत तेज

एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद विपक्षी दलों ने इसे आम जनता की जेब पर सीधा हमला बताया है। वहीं, आने वाले दिनों में महंगाई का मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन सकता है, क्योंकि विपक्ष इसे लेकर सरकार को लगातार घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़े… क्या बदल जाएगा अयप्पा मंदिर परिसर? अमित शाह करेंगे ‘सबरीसम’ भवन का उद्घाटन