Home » उत्तर प्रदेश » जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- छात्रों के भविष्य पर हमला बर्दाश्त नहीं

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- छात्रों के भविष्य पर हमला बर्दाश्त नहीं

UP POLITICS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों के नाम संदेश जारी कर कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

‘बदले की राजनीति का शिकार बनाई जा रही यूनिवर्सिटी’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कागजी कमी है तो उसे दूर किया जाए, लेकिन छात्रों के भविष्य पर बुलडोजर नहीं चलाया जाना चाहिए।

UP POLITICS: ‘शिक्षा का मंदिर बचाने के लिए देश आगे आए’

सपा प्रमुख ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी में हर वर्ग और समाज के छात्र पढ़ते हैं। उन्होंने देशभर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के इस मंदिर को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उनके मुताबिक हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों के सपनों को कुचलने की कोशिश की जा रही है।

‘भाजपा शिक्षा के खिलाफ है’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा शिक्षित और जागरूक समाज से डरती है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे लोग अन्याय के खिलाफ सवाल उठाते हैं, इसलिए भाजपा की राजनीति शिक्षा संस्थानों को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है।

UP POLITICS: ‘गरीब छात्रों का भविष्य दांव पर’

उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं। भाजपा सरकार की कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर इन्हीं छात्रों पर पड़ेगा, जिनके पास महंगे निजी संस्थानों में पढ़ने का विकल्प नहीं है।

‘नौकरी नहीं देना चाहती सरकार’

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में रोजगार और भर्ती नहीं है। उनका आरोप था कि सरकार नहीं चाहती कि युवा पढ़-लिखकर नौकरी और रोजगार की मांग करें। उन्होंने कहा कि पहले प्राथमिक विद्यालयों को कमजोर किया गया और अब विश्वविद्यालयों को निशाना बनाया जा रहा है।

UP POLITICS: ‘एकतरफा कार्रवाई निंदनीय’

सपा प्रमुख ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी पर की जा रही कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य संस्थानों को छोड़कर केवल प्रतिशोध की भावना से इस विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह निंदनीय है।

ये भी पढ़े… दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, तत्काल सुनवाई की मांग से बढ़ी हलचल