UP POLITICS NEWS: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोशल मीडिया पर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सुभासपा प्रमुख और प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर तीखा पलटवार करते हुए उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इलाज नहीं कराया गया तो यह बीमारी लाइलाज हो सकती है।
राजभर के पोस्ट पर किया पलटवार
फखरुल हसन चांद ने ओम प्रकाश राजभर के एक्स पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “नूर मंजिल मानसिक चिकित्सालय के डॉक्टर नायडू जी ने बताया कि जल्दी ही एडमिट करके इलाज नहीं किया गया तो ये बीमारी लाइलाज हो जाएगी। ओम प्रकाश जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।”
UP POLITICS NEWS: राजभर ने अखिलेश को बताया था हताश
इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा था, “गुड मॉर्निंग अखिलेश जी, उठ जाइए… दादरी की फ्लॉप रैली के बाद आपको समझ आ गया कि आपकी जमीन खोखली हो चुकी है, इसलिए अब रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।”
‘MY’ वोट बैंक पर भी साधा निशाना
राजभर ने आगे कहा था कि केवल “यादव और मियां” वोट बैंक के भरोसे राजनीति नहीं चलने वाली। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि ट्विटर और एसी कमरों की राजनीति से चुनाव नहीं जीते जाते और अब जनता के बीच जाने का समय आ गया है।
UP POLITICS NEWS: सोशल मीडिया पर तेज हुई सियासी जंग
दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर हुई इस बयानबाजी ने प्रदेश की राजनीति में नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखे हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं।
नूर मंज़िल मानसिक चिकित्सालय के डॉक्टर नायडू जी ने बताया कि जल्दी ही एडमिट करके इलाज नहीं किया गया तो ये बीमारी लाइलाज हो जायेंगी ! !
ओमप्रकाश जी के जल्दी स्वास्थ्य होने कि ईश्वर से प्रार्थना करते है ! @yadavakhilesh @oprajbhar https://t.co/1QtN6UHLrw— Fakhrul Hasan Chaand (@chaandsamajwadi) July 6, 2026
ये भी पढ़े… राम मंदिर विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल, BJP का बड़ा आरोप- ‘अखिलेश और टिन्नू यादव की फोन पर कई बार हुई बात’








