Home » उत्तर प्रदेश » ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर बड़ा तंज , PDA मतलब ‘पार्टी ऑफ डिंपल एंड अखिलेश’!

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर बड़ा तंज , PDA मतलब ‘पार्टी ऑफ डिंपल एंड अखिलेश’!

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के “PDA” अभियान पर निशाना साधा है। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि PDA का मतलब “पार्टी ऑफ डिंपल एंड अखिलेश” है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में केवल एक ही जाति विशेष को अवसर दिए गए।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद

ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू का कथित स्क्रीनशॉट लगाया गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि एक समय 86 एसडीएम में से 56 एक ही जाति यानी यादव समाज से थे। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

UP Politics: साधु-संतों के अपमान का भी आरोप

राजभर ने भोजपुर में दिए बयान का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव पर साधु-संतों के अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति केवल परिवार और जातिवाद तक सीमित रही है।

2027 चुनाव से पहले बढ़ी सियासी गर्मी

उत्तर प्रदेश में भाजपा और सहयोगी दल लगातार सपा के PDA फॉर्मूले पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी इसे “पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक” वर्गों की राजनीति बता रही है। आने वाले चुनावों को देखते हुए प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

ये भी पढ़े… वाहनों की नंबर प्लेट का पूरा गणित! गाड़ियों की नंबर प्लेट क्यों होती हैं अलग-अलग रंग की? जानिए पूरा नियम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments