Home » Breaking News » प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का यूपी प्लान! अब खुलेगा नया मोर्चा?

प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का यूपी प्लान! अब खुलेगा नया मोर्चा?

UP POLITICS: दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रर्दशन करने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अब उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश का विरोध करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया है।

‘यूनिवर्सिटी गिराना शिक्षा को कुचलने जैसा’

सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश में पहले ही रिपोर्टों के अनुसार प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूल बंद हो रहे हैं। ऐसे समय में किसी विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने का फैसला शिक्षा को कमजोर करने जैसा होगा।

सरकार से आदेश वापस लेने की मांग

सीजेपी ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की कि वह इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश को वापस ले। पार्टी का कहना है कि शिक्षा संस्थानों को बचाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

UP POLITICS: नीट आंदोलन के बाद बदला फोकस

नीट पेपर लीक आंदोलन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी अब शिक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों को भी प्रमुखता से उठा रही है। जौहर यूनिवर्सिटी का मामला उठाकर पार्टी ने संकेत दिए हैं कि वह शिक्षा संस्थानों और छात्रों से जुड़े विषयों पर अपना अभियान जारी रखेगी।

ये भी पढ़े… CJP के संसद मार्च में RAF की पेलेट गन चली? जांच में सामने आया बड़ा खुलासा