Home » उत्तर प्रदेश » UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी क्या बोले- जानकार रहा जायेंगे दंग!

UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी क्या बोले- जानकार रहा जायेंगे दंग!

UP Sugar Crisis: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और संभावित कमी की चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चीनी के पर्याप्त स्टॉक का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में फिलहाल 28 लाख टन चीनी का स्टॉक मौजूद है, जो प्रदेश की करीब सात महीने की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक महीने में करीब 4 लाख टन चीनी की खपत होती है। ऐसे में मौजूदा स्टॉक से प्रदेश की जरूरत पूरी की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी अपनी जरूरत पूरी करने के साथ-साथ देश के दूसरे हिस्सों को भी चीनी उपलब्ध कराने की स्थिति में है।

अक्टूबर में फिर शुरू होंगी चीनी मिलें

सीएम योगी ने कहा कि अक्टूबर में चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने के बाद प्रदेश में करीब 90 लाख टन अतिरिक्त चीनी का उत्पादन होने की उम्मीद है। इससे आने वाले समय में चीनी की उपलब्धता और मजबूत होगी। देश के कई हिस्सों में चीनी की कीमतों में तेजी के बीच मुख्यमंत्री का यह बयान आया है। उन्होंने प्रदेश में चीनी की कमी से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि लोगों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद के 126 नवनियुक्त मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र दिए।

उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में प्रदेश के एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। नियुक्ति की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ाई जाएगी और हर सप्ताह नियुक्ति पत्र दिए जाने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में अब तक 9 लाख 30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई है और योग्य अभ्यर्थियों का बिना भेदभाव चयन किया गया है।

पुरानी सरकारों पर भी साधा निशाना

सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद वसूली का खेल शुरू हो जाता था और कई भर्तियां लंबे समय तक अटकी रहती थीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की है और योग्य युवाओं को उनकी क्षमता के आधार पर रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।

UP Sugar Crisis:  नकल माफिया पर कार्रवाई का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने नकल माफिया और विभिन्न संस्थानों में सक्रिय माफिया के खिलाफ कार्रवाई का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में देरी या अनियमितता के लिए युवाओं को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सरकार का लक्ष्य युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़े… दो भाइयों में पहले किसकी कलाई पर बांधें राखी? उम्र से लेकर शुभ परंपरा तक जानें पूरा नियम