Home » जॉब - एजुकेशन » UPPSC PCS में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम खबर, कल के बाद बंद हो जाएगी एप्लिकेशन विंडो

UPPSC PCS में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम खबर, कल के बाद बंद हो जाएगी एप्लिकेशन विंडो

UPPSC PCS 2026:

UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रांतीय सिविल सेवा (UPPSC PCS 2026) परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 निर्धारित की है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे बिना देरी किए uppsc.up.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि कल यानी 3 अगस्त के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन कर दें।

UPPSC PCS 2026: आवेदन करने के लिए कितना देना होगा शुल्क-

यूपीपीएसी पीसीएस 2026 परीक्षा में आवेदन करने के लिए ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये निर्धारित किया गया है।

UPPSC PCS 2026: सिर्फ ऑनलाइन भरा जा सकता है आवेदन फॉर्म-

UPPSC PCS 2026 का आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर Recruitment सेक्शन में जाकर Apply Online पर क्लिक करें।

संबंधित भर्ती के Apply लिंक पर क्लिक करें।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।

मांगी गई सभी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।

अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

कब होगी परीक्षा-

इस भर्ती प्रक्रिया में चयन के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम्स, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू, इन तीन चरणों से गुजरना होगा। प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे

यह भी पढ़े- NEET UG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जारी: 4 अगस्त से पहला राउंड, 8 सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र