Home » अंतर्राष्ट्रीय » अमेरिका और ईरान के बीच फिर खतरनाक युद्ध के हालात, हमलों के जवाब में हुए पलटवार

अमेरिका और ईरान के बीच फिर खतरनाक युद्ध के हालात, हमलों के जवाब में हुए पलटवार

us iran conflict: अमेरिका और ईरान के बीच फिर खतरनाक युद्ध के हालात, हमलों के जवाब में हुए पलटवार

us iran conflict : अमेरिका और ईरान के बीच फिर से खतरनाक जंग छिड़ने के हालात बन रहे हैं।दोनों ओर से आक्रामक तेवर दिखाए जा रहे हैं। अमेरिकी सेना ने बुधवार रात को ईरान के एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया।अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास बंदरगाह के पास ईरानी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए।वॉशिंगटन के अनुसार ये कार्रवाई वाणिज्यिक जहाजों और अमेरिकी सेना के लिए होने वाले खतरों को ध्यान में रखते हुए आत्मरक्षा के लिए की गई। 

IRGC का पलटवार

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान के ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने क्षेत्र में एक अमेरिकी सैन्य हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला करके  चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी अभियान जारी रहे, तो और भी निर्णायक जवाबी हमले किए जाएंगे। IRGC ने कहा कि उन्होंने होर्मुज के आसपास अमेरिका द्वारा किए गए हमलों के जवाब में एक अमेरिकी हवाई अड्डे को निशाना बनाया। अमेरिकी का दावा है कि उसकी सेना ने ईरान की तरफ से छोड़े गए ड्रोन हवा में ही मार गिराये।सीबीएस न्यूज के हवाले से स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि अमेरिका ने अपने द्वारा किये हमलों को ‘रक्षात्मक कार्रवाई’ बताया और कहा कि उनके बीच जो युद्धविराम है, वह अभी लागू माना जा रहा है।
इस बीच, ईरानी समाचार एजेंसी ‘फार्स’ ने ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट शहर के पूर्वी इलाके में गुरुवार तड़के करीब 1:30 बजे (2200 जीएमटी बुधवार) तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। यह शहर होर्मुज स्‍ट्रेट के पास स्थित है।इसके साथ ही एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत सक्रिय कर दिए गए और अधिकारी यह पता लगाने में जुट गए कि धमाकों की आवाज कहां से आई।

us iran conflict :  ट्रंप की चेतावनी

अमेरिकी हमलों से पहले बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मध्यावधि चुनावों के राजनीतिक दबाव की वजह से ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चल रही बातचीत से अमेरिका के मुताबिक सही समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान को लग रहा था कि मध्यावधि चुनावों का दबाव उनकी बातचीत की स्थिति को कमजोर कर देगा। ट्रंप ने कहा, “मुझे मध्यावधि चुनावों की परवाह नहीं है।”

us iran conflict :  इजरायल और हिजबुल्लाह संघर्ष

एक ओर अमेरिका और ईरान के हमले और पलटवार हो रहे हैं, तो दूसरी ओर इजरायल और हिजबुल्लाह में जबर्दस्त संघर्ष चल रहा है। इससे ऐसा लग रहा है कि कहने को तो युद्धविराम है, लेकिन जंग अभी जारी है, बल्कि खतरनाक मोड़ पर है। इस बीच इजरायल द्वारा लेबनान के तीसरे सबसे बड़े शहर सिडोन में एक अपार्टमेंट इमारत पर घातक मिसाइल हमले की खबर है।

ये भी पढ़ें….ईद पर कटने वाला था डोनाल्ड ट्रंप भैंसा, वायरल होते ही सरकार ने भेजा नेशनल जू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments