Home » अंतर्राष्ट्रीय » US-Iran peace talks: अमेरिकी नाकेबंदी के दबाव में बिल्कुल नहीं झुकेगा ईरान, फारस की खाड़ी में और बढ़ेगा तनाव

US-Iran peace talks: अमेरिकी नाकेबंदी के दबाव में बिल्कुल नहीं झुकेगा ईरान, फारस की खाड़ी में और बढ़ेगा तनाव

US-Iran peace talks: अमेरिकी नाकेबंदी के दबाव में बिल्कुल नहीं झुकेगा ईरान, फारस की खाड़ी में और बढ़ेगा तनाव

US-Iran peace talks:  ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ताएं किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही हैं। जहां एक ओर अमेरिका ईरान के बंदरगाहों से नाकेबंदी हटाने को राजी नहीं, तो वहीं दूसरी ओर ईरान का साफ कहना है कि अमेरिकी नाकेबंदी हटने के बाद ही बातचीत सफल हो पाएगी।इस बीच ईरान के शीर्ष नेतृत्व ने अमेरिकी प्रशासन की कथित नौसैनिक नाकेबंदी रणनीति को विफल और भ्रामक करार देते हुए कहा है कि इससे न तो ईरान पर दबाव बढ़ेगा और न ही क्षेत्र में स्थिरता आएगी, बल्कि फारस की खाड़ी में तनाव और बढ़ेगा। जाहिर है कि दोनों ओर का अड़ियल रुख दुनिया के लिए चिंताजनक है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद क्या बोले ?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की समुद्री नाकेबंदी अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और “विफल होकर ही रहेगी”। तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि ऐसे कदम क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के बजाय तनाव बढ़ाते हैं और स्थायी शांति को बाधित करते हैं।
पर्शियन गल्फ नेशनल डे के अवसर पर अपने संदेश में, पेजेश्कियन ने इस रणनीतिक जलमार्ग को ईरानियों की राष्ट्रीय पहचान का एक अभिन्न अंग और ईरान की संप्रभुता का प्रतीक बताया।

US-Iran peace talks:  ईरान का अमेरिका पर तंज

ईरानी संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि “तीन दिन बीत गए, कोई तेल कुआं नहीं फटा। इसे 30 दिन तक बढ़ाकर लाइव भी दिखाया जा सकता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी प्रशासन को गलत सलाह दी जा रही है, जिससे तेल कीमतों में उछाल आया है और स्थिति और जटिल हो रही है।
इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने पर ईरान का तेल ढांचा “तीन दिनों में फट सकता है।” वहीं, बेसेंट ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिकी ‘ब्लॉकेड’ के चलते ईरान का तेल उत्पादन ठप होने की कगार पर है और जल्द ही पेट्रोल की कमी हो सकती है।

US-Iran peace talks: वैश्विक व्यापार पर असर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और फारस की खाड़ी वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से को तेल निर्यात होता है। संयुक्त अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव, विशेषकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों को लेकर, अक्सर इस क्षेत्र में टकराव का कारण बने हैं।
नौसैनिक नाकेबंदी न केवल क्षेत्रीय स्थिरता, बल्कि वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार पर भी गंभीर असर डाल रही है।

ये भी पढ़ें….कच्चे तेल में रिकॉर्ड उछाल: चार साल में सबसे महंगा, युद्ध के बीच 126 डॉलर पार, ईरान बोला-अब 140 डॉलर अगला लक्ष्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments