Home » अंतर्राष्ट्रीय » अमेरिका-ईरान की दूसरे दौर की वार्ता इस्लामाबाद में हो सकती है, पाकिस्तानी रिपोर्ट में दावा

अमेरिका-ईरान की दूसरे दौर की वार्ता इस्लामाबाद में हो सकती है, पाकिस्तानी रिपोर्ट में दावा

US Iran Talks:

US Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकती है। यह दावा पाकिस्तानी अखबार डॉन ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 जुलाई को प्रस्तावित तकनीकी स्तर की बैठक दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवादों को सुलझाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

US Iran Talks: इस्लामाबाद और स्विट्जरलैंड दो संभावित स्थान-

रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दौर की तकनीकी वार्ता के लिए इस्लामाबाद और स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक रिसॉर्ट पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस्लामाबाद को मेजबानी मिलने की संभावना अधिक है। अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है।

US Iran Talks: 18 जून को हुआ था समझौता-

अमेरिका और ईरान ने 18 जून को पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद 21 जून को स्विट्जरलैंड में पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में तकनीकी स्तर की पहली बातचीत आयोजित हुई थी।

इन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा-

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित वार्ता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में ढील, विदेशों में फ्रीज की गई ईरानी संपत्तियों और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा होर्मुज स्ट्रेट में स्थिरता बनाए रखने पर भी दोनों पक्ष विचार-विमर्श कर सकते हैं।

60 दिन के फ्रेमवर्क को आगे बढ़ाने की कोशिश-

11 जुलाई की बैठक का उद्देश्य हाल ही में हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के तहत तय 60 दिनों के फ्रेमवर्क को आगे बढ़ाना है। इस अवधि में दोनों देशों को ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उससे जुड़े अन्य विवादित मुद्दों पर व्यापक समझौते की दिशा में बातचीत करनी है।

यह भी पढ़े- Harbhajan Singh ने देखी ‘सतलुज’, हुए भावुक; जसवंत सिंह खालरा के साहस को किया सलाम