Home » मनोरंजन » Harbhajan Singh ने देखी ‘सतलुज’, हुए भावुक; जसवंत सिंह खालरा के साहस को किया सलाम

Harbhajan Singh ने देखी ‘सतलुज’, हुए भावुक; जसवंत सिंह खालरा के साहस को किया सलाम

Harbhajan Singh : दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘सतलुज’ एक बार फिर चर्चा में है। तीन साल के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद 3 जुलाई को यह फिल्म जी5 पर रिलीज हुई थी, लेकिन रिलीज के कुछ ही समय बाद इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा लगातार जारी है। फिल्म में 90 के दशक के पंजाब और मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की कहानी दिखाई गई है। इसे देखने के बाद भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी भावुक हो गए।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक था, लेकिन जसवंत सिंह खालरा की कहानी एक और बड़ा सवाल खड़ा करती है जब अपने ही लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले लोग डर की वजह बन जाएं, तो उससे बड़ा दर्द क्या हो सकता है।

Harbhajan Singh ने देखी ‘सतलुज’

हरभजन ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का काम बेगुनाह लोगों की रक्षा करना होता है, न कि अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करना। उन्होंने लिखा कि खालरा ने कथित फर्जी एनकाउंटर और गुपचुप अंतिम संस्कार जैसे मामलों के सबूत सामने लाकर बड़ी बहादुरी दिखाई। उनके मुताबिक सत्ता के दुरुपयोग से ऐसे जख्म बनते हैं जो पीढ़ियों तक नहीं भरते। उन्होंने कहा कि पंजाब की कई माताएं और परिवार आज भी इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं। आखिर में हरभजन ने निर्देशक हनी तेहरान और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए कहा कि जसवंत सिंह खालरा की कहानी दुनिया तक पहुंचाने के लिए उनका काम सराहनीय है और उनके साहस को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल

फिल्म हटने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें फिल्म का एक क्लिप था और अंधेरे में रोशनी फैलाने की बात कही गई थी। फैन्स ने इसे फिल्म के ओटीटी से हटाए जाने पर उनकी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा। वहीं, दिलजीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, “फिल्म हट गई है तो हट जाने दो, लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया है। बस कहानी लोगों तक पहुंचनी चाहिए, वे इसे देख ही लेंगे।”

रिलीज के बाद ‘सतलुज’ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म ने IMDb पर 9.3 की रेटिंग भी हासिल की थी। हालांकि जी5 ने बाद में इसे अपने प्लेटफॉर्म से हटाने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके बाद से फिल्म और उससे जुड़े मुद्दे पर बहस लगातार जारी है।

Read More : Delhi बनने जा रहा है बुलेट ट्रेन हब, लखनऊ-वाराणसी से मुंबई-अहमदाबाद तक 50 शहर जुड़ेंगे; जानें पूरा प्लान

Written by : Kanishka