US Shooting Incident: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग की घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विस्तृत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बड़े आयोजनों में सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है, लेकिन इस मामले में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बेहतरीन काम किया।
‘मैं रेपिस्ट नहीं हूं, मैंने किसी का रेप नहीं किया
मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने विपक्षी दल (डेमोक्रेटिक पार्टी) को भी आड़े हाथ लिया. देश में बढ़ती राजनीतिक हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा हमेशा से रही है, लेकिन मौजूदा समय में डेमोक्रेटिक पार्टी की ‘हेट स्पीच’ देश के लिए कहीं ज्यादा खतरनाक है. उन्होंने खुद पर लगे व्यक्तिगत आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘मैं रेपिस्ट नहीं हूं, मैंने किसी का रेप नहीं किया या पीडोफाइल नहीं हूं.’
US Shooting Incident: फायरिंग के दौरान क्या हुआ
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि जैसे ही गोलीबारी शुरू हुई, वह और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप तुरंत जमीन पर झुक गए। सीक्रेट सर्विस ने तेजी से स्थिति को संभालते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि वे खुद स्थिति को समझना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा टीम ने तत्परता से काम किया।
सुरक्षा व्यवस्था पर क्या बोले
ट्रंप ने कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर आलोचना की जा सकती है, लेकिन इस घटना में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि कर्मियों की तेजी और सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
US Shooting Incident: हमलावर को लेकर खुलासा
राष्ट्रपति ने बताया कि हमलावर के मैनिफेस्टो से संकेत मिलता है कि वह कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित था। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावर के परिवार ने पहले ही उसके संदिग्ध व्यवहार की जानकारी पुलिस को दी थी।
राजनीतिक हिंसा पर बयान
अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह समस्या नई नहीं है, लेकिन मौजूदा समय में इसे लेकर चिंता बढ़ी है। उन्होंने विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी पर ‘हेट स्पीच’ फैलाने का आरोप भी लगाया।
US Shooting Incident: चीन और ईरान पर टिप्पणी
ईरान से जुड़े तनाव पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि चीन इस मामले में कुछ हद तक मदद कर रहा है, लेकिन उससे और सक्रिय भूमिका की उम्मीद है।
डिनर आयोजन जारी रखने की वकालत
सुरक्षा चिंताओं के बावजूद ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर जैसे कार्यक्रम जारी रहने चाहिए। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मुस्तैदी के कारण स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ गई।
US Shooting Incident: जांच जारी
फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी हैं।
ये भी पढ़े… केजरीवाल की चिट्ठी से मचा सियासी भूचाल, क्या जस्टिस स्वर्णकांता को लिखा ?








