Home » नई दिल्ली » भाजपा सांसद का बड़ा बयान बोली- ‘तरुण की हत्या करने वालों को बख्शेंगे नहीं जाएगी’

भाजपा सांसद का बड़ा बयान बोली- ‘तरुण की हत्या करने वालों को बख्शेंगे नहीं जाएगी’

Uttam Nagar
Spread the love

Uttam Nagar: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। शनिवार को इस घटना पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि दोषियों को सजा मिलेगी और पुलिस अपना दायित्व निभाएगी। मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि जांच पूरी डिटेल में की जाएगी और सभी दोषियों को सजा मिलेगी। प्रशासन को जो भी कार्रवाई करनी होगी, वह बिना किसी देरी या चूक के की जाएगी। एक परिवार में घटना हुई है और पूरा समाज यहां मौजूद है। यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हर व्यक्ति अपने आप में महत्वपूर्ण है। पुलिस को अपना दायित्व निभाना चाहिए।

इस घटना पर सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि होली के दिन उत्तम नगर में तरुण कुमार नामक युवक की निर्मम हत्या की खबर से वह स्तब्ध और बेहद आक्रोशित हैं। बताया जा रहा है कि एक छोटी बच्ची से गलती से गुब्बारा गिरने की मामूली घटना को धार्मिक विवाद बनाकर तरुण की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं, उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। इस मामले के सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली का त्योहार तब और खराब हो गया, जब एक नाबालिग द्वारा पानी का गुब्बारा फेंकने को लेकर अलग-अलग समुदायों के दो परिवारों के बीच हुई लड़ाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह लड़ाई बुधवार 4 मार्च की रात शुरू हुई, जब एक हिंदू परिवार की 11 साल की बच्ची अपनी छत से नीचे से गुजर रहे लोगों पर पानी के गुब्बारे फेंक रही थी।

इनमें से एक गुब्बारा एक मुस्लिम महिला को लगा, जिस पर महिला ने ऐतराज किया। पुलिस ने बताया कि इससे लड़की और महिला के परिवार के बीच झगड़ा हो गया, जो बाद में हिंसक हो गया। इस घटना में कम से कम चार लोग घायल हो गए, जिनमें हिंदू परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इनमें से 26 वर्षीय तरुण कुमार की गुरुवार सुबह मौत हो गई, जिससे इलाके में और झगड़े शुरू हो गए। शुक्रवार रात कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई और तरुण के लिए न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जाम लगा दिया।

इस मामले में की गई ग्राउंड रिपोर्ट यहां देखें: दिल्ली में हिंदू लड़के को मुसलमानों ने बनाया शिकार, यूपी होता तो योगी कर देते इंतजाम!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments