Home » राष्ट्रीय » होली को बनाएंगे सुरक्षित और स्वच्छ

होली को बनाएंगे सुरक्षित और स्वच्छ

Uttar Pradesh
Spread the love

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यकर वातावरण में मनाने के लिए 2 से 4 मार्च तक राज्यभर में विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान चलाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में इस अभियान को संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

स्वच्छता और सैनिटाइजेशन पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्योहारों के दौरान साफ-सफाई में कोई भी लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। अभियान के तहत कार्यक्रम स्थलों, होलिका दहन स्थलों, तालाबों, अमृत सरोवरों और अन्य स्नान स्थलों की व्यापक सफाई की जाएगी। इसके अलावा फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Uttar Pradesh: गांवों में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव

स्वच्छता अभियान के दौरान मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए ठोस इंतजाम किए जाएंगे। जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, रूरल रिसोर्स सेंटर पर एकत्रित कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण भी किया जाएगा।

ग्राम पंचायतों के घाटों और तालाबों की सफाई

अभियान के अंतर्गत नदी, तालाब और सरोवरों के घाटों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों को दी गई है। पूरे अभियान की सतत समीक्षा की जाएगी, ताकि प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments