Home » उत्तर प्रदेश » आधार कार्ड में पत्नी दिखाकर दो मुस्लिम युवकों ने नाबालिग लड़की को गेस्ट हाउस में ठहराया

आधार कार्ड में पत्नी दिखाकर दो मुस्लिम युवकों ने नाबालिग लड़की को गेस्ट हाउस में ठहराया

आधार कार्ड में पत्नी दिखाकर दो मुस्लिम युवकों ने नाबालिग लड़की को गेस्ट हाउस में ठहराया

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक गेस्ट हाउस से नाबालिग हिंदू लड़की को दो मुस्लिम युवकों के साथ बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने लड़की की असली उम्र छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें उसे बालिग दिखाकर अपनी पत्नी बताया गया, और इसी आधार पर गेस्ट हाउस में कमरा लिया गया।जानकारी के अनुसार, लड़की महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है और कुछ समय पहले घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर नागपुर पुलिस पहले से उसकी तलाश कर रही थी।

Uttar Pradesh: हिंदू संगठन की सूचना पर खुला मामला

बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर एक हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर पहचान पत्रों की जांच की। जांच में सामने आया कि लड़की नाबालिग है और उसके दस्तावेज़ कथित रूप से फर्जी हैं। इसके बाद लड़की और दोनों मुस्लिम युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Uttar Pradesh:  लव जिहाद एंगल से जांच की मांग

परिवार का आरोप है कि मुस्लिम युवक लड़की को बहला-फुसलाकर नागपुर से मथुरा लेकर आए थे। संगठन की जिला अध्यक्ष द्वारा लड़की की नानी से फोन पर बातचीत के बाद पुष्टि हुई कि इस मामले में नागपुर के थाने में पहले ही एफआईआर दर्ज है।हिंदू संगठन की ओर से इस मामले की लव जिहाद के एंगल से जांच की मांग की गई है। उनका दावा है कि यह कोई अकेला मामला नहीं हो सकता और इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर सकता है, जो नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर उनकी पहचान बदल देता है।

Uttar Pradesh: फर्जी आधार कार्ड सबसे बड़ा सवाल

मथुरा कोतवाली पुलिस ने नागपुर पुलिस से संपर्क कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर पुलिस मथुरा पहुंच रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ट्रांजिट रिमांड ली जाएगी।फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि नाबालिग लड़की का फर्जी आधार कार्ड किसने और कैसे बनवाया। क्या इसके पीछे कोई दस्तावेज़ जालसाज़ी करने वाला गिरोह है इस एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े….लुटेरी दुल्हने तो बहुत देखे होंगे … लेकिन लुटेरे दूल्हे को देख रह जाएंगे दंग!