Uttarakhand news: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच खराब मौसम ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी। रविवार को केदारनाथ रूट पर उड़ान भर रहे दो हेलीकॉप्टरों की अचानक मौसम बिगड़ने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। राहत की बात यह रही कि दोनों हेलीकॉप्टरों में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और समय रहते बड़ा हादसा टल गया।
अगस्त्यमुनि खेल मैदान में उतारे गए हेलीकॉप्टर
जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी और ऊखीमठ क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी को देखते हुए प्रशासन और पायलटों ने सतर्कता बरतते हुए दोनों हेलीकॉप्टरों को अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में सुरक्षित उतारने का फैसला लिया।
Uttarakhand news: बद्रीनाथ और देहरादून रूट की थी उड़ान
बताया जा रहा है कि एक हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से सेरसी जा रहा था, जबकि दूसरा हेलीकॉप्टर देहरादून से फाटा के लिए रवाना हुआ था। मौसम खराब होते ही दोनों उड़ानों को बीच रास्ते में रोककर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई ताकि किसी भी तरह का जोखिम न रहे।
Uttarakhand news: पायलट समेत 10 लोग थे सवार
दोनों हेलीकॉप्टरों में पायलट सहित कुल 10 लोग मौजूद थे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद प्रशासन और स्थानीय टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। कुछ देर बाद मौसम सामान्य होने पर दोनों हेलीकॉप्टरों ने दोबारा सुरक्षित उड़ान भरी।
पहाड़ों में लगातार बदल रहा मौसम
Uttarakhand news: चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे हेलीकॉप्टर सेवाओं पर असर पड़ रहा है। प्रशासन लगातार उड़ानों पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़े: ईरान-इजरायल तनाव का असर भारत पर, सरकार अलर्ट मोड में; ऊर्जा और जरूरी सामानों की सप्लाई पर खास नजर








