Vaibhav Suryavanshi Ban: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इन सुर्खियों की वजह वैभव की बल्लेबाजी नहीं, बल्कि उनका आक्रामक रवैया है। ट्राई नेशन-ए सीरीज के खेले गए मैच में टीम इंडिया-ए, श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार गई थी।विजेता टीम के जश्न मनाने के दौरान वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई।
इस धक्का-मुक्की के बाद वैभव सूर्यवंशी पर आईसीसी द्वारा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई और बैन का खतरा मंडरा रहा है। आखिर क्या है यह पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
Vaibhav Suryavanshi Ban: वैभव सूर्यवंशी पर लगेगा बैन-
सूत्रों की मानें तो यह मामला आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के तहत आ सकता है।अभी तक मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाशदास की ओर से कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है।
लेकिन अगर जांच में यह पाया जाता है कि वैभव ने किसी खिलाड़ी के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क किया है, तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है और उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
Vaibhav Suryavanshi Ban: क्या है आईसीसी आचार संहिता-
आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर, लापरवाही से या गलती से किसी दूसरे खिलाड़ी या अधिकारी को धक्का देता है, कंधा मारता है या टकराता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है।
ICC इस कैटेगरी पर नहीं लगाती बैन-
आईसीसी आम तौर पर ए टीम सीरीज से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों पर फैसला नहीं करती है। न ही वह ऐसी कैटेगरी की सीरीज के लिए मैच अधिकारियों की नियुक्ति करती है।
ऐसे में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर बैन तो नहीं लग सकता, लेकिन अगर आईसीसी अधिकारी इसमें शामिल होते हैं, तो वैभव को फटकार का सामना करना पड़ सकता है।
कब लगता है बैन-
आईसीसी के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी 24 महीने (2 साल) के भीतर कुल 4 डिमेरिट अंक इकट्ठा कर लेता है, तो उसे आईसीसी के नियमों के अनुसार बैन कर दिया जाता है।
Written by – Adarsh Kathane
यह भी पढ़े- RBI का बड़ा फैसला, अब बैंक नहीं थोप पाएंगे कोई भी फालतू प्रोडक्ट; मिस-सेलिंग पर लगाई रोक








