Home » स्पोर्ट्स » IPL एलिमिनेटर में राजस्थान का धमाका, वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

IPL एलिमिनेटर में राजस्थान का धमाका, वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi:

Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। 15 ओवर के बाद राजस्थान ने 3 विकेट खोकर 207 रन बना लिए। रियान पराग और डोनोवन फरेरा क्रीज पर मौजूद हैं।

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी

15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। हालांकि वह शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए। प्रफुल हिंगे की गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर शॉट खेलने की कोशिश में आर स्मरण ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया।

Vaibhav Suryavanshi: क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस सीजन अब तक 65 छक्के लगाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे।

Vaibhav Suryavanshi: युवराज सिंह ने की तारीफ

भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भी सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “बॉस बेबी ने दुनिया के दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यकीन करना मुश्किल है, इस बच्चे को बल्लेबाजी करते देखना शानदार है।”

ध्रुव जुरेल की तेज फिफ्टी

ध्रुव जुरेल ने भी राजस्थान के लिए तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए और प्रफुल हिंगे की गेंद पर नीतीश रेड्डी को कैच थमा बैठे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स:
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद:
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे।

यह भी पढे़ : Iran US Deal: ईरान-अमेरिका समझौते का ड्राफ्ट तैयार होने का दावा, होर्मुज स्ट्रेट और सैन्य मौजूदगी पर बनी रूपरेखा