Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल में मदरसों के लिए नया नियम लागू, प्रार्थना सभा में वंदे मातरम् हुआ अनिवार्य

पश्चिम बंगाल में मदरसों के लिए नया नियम लागू, प्रार्थना सभा में वंदे मातरम् हुआ अनिवार्य

Vande Mataram: पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने राज्य के मदरसों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब बंगाल के सभी मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले होने वाली प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम्’ गाना जरूरी होगा। इस संबंध में अल्पसंख्यक कार्य और मदरसा शिक्षा विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। नए नियम के बाद सभी मदरसों को इसका पालन करना अनिवार्य होगा।

सभी प्रकार के मदरसों पर लागू होगा नियम

जारी आदेश के अनुसार यह नियम केवल सरकारी मदरसों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी मॉडल मदरसे (इंग्लिश मीडियम), सहायता प्राप्त मदरसे, मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त मदरसे, मंजूर MSKS और मंजूर SSKS समेत सभी संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा।

मदरसा एजुकेशन विभाग के डायरेक्टर द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि पहले लागू सभी नियमों और प्रक्रियाओं में बदलाव करते हुए यह नया आदेश लागू किया गया है। अब राज्य के माइनॉरिटी अफेयर्स और मदरसा एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले हर मदरसे में पढ़ाई शुरू होने से पहले प्रार्थना के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना जरूरी होगा।

Vande Mataram

Vande Mataram: पहले स्कूलों में लागू हुआ था आदेश

इससे पहले 14 मई 2026 को राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में भी ‘वंदे मातरम्’ को अनिवार्य किया था। उस समय अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत गाना तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।

अब मदरसों तक बढ़ाई गई नीति

सरकार ने अब इसी फैसले को आगे बढ़ाते हुए मदरसों में भी लागू कर दिया है। साथ ही सभी मदरसा प्रशासकों और संस्था प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़े: नमाजियों पर हमला करने वाला देश… भारत ने UN में पाकिस्तान को घेरा, ढाका से काबुल तक गिनाए काले कारनामे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments