Home » बिज़नेस » एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, बुकिंग गैप 21 से बढ़ाकर 25 दिन

एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, बुकिंग गैप 21 से बढ़ाकर 25 दिन

Lpg: केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। यानी अब कोई भी ग्राहक पिछले सिलेंडर की बुकिंग के 25 दिन पूरे होने से पहले नया सिलेंडर बुक नहीं कर सकेगा।

अफवाहों के कारण बढ़ी जमाखोरी

सरकारी सूत्रों के मुताबिक खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं, जिसके चलते एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी के मामले सामने आए हैं। कुछ जगहों पर यह भी देखा गया कि जो लोग पहले 50–55 दिनों में सिलेंडर बुक करते थे, वे अब 15 दिनों के अंदर ही दोबारा बुकिंग करने लगे हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए यह नया नियम लागू किया गया है।

Lpg: उदाहरण से समझें नया नियम

अगर किसी उपभोक्ता ने 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर बुक किया है तो पुराने नियम के अनुसार वह 22 मार्च को फिर से बुकिंग कर सकता था। लेकिन अब नए नियम के तहत उसे 26 मार्च तक इंतजार करना होगा।

Lpg: देश में ईंधन की कोई कमी नहीं

सरकार और तेल-गैस कंपनियों ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करने से बचें।

घरेलू ग्राहकों को दी जाएगी प्राथमिकता

Lpg: सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कंपनियों से कहा गया है कि कमर्शियल कनेक्शन के बजाय घरेलू ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा सरकार एलपीजी की सप्लाई बढ़ाने के लिए नए अंतरराष्ट्रीय पार्टनर्स की तलाश भी कर रही है। अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नॉर्वे जैसे देशों ने भारत को एलपीजी सप्लाई करने में रुचि दिखाई है।

 

ये भी पढ़े: बेंगलुरू में गैस संकट, कमर्शियल LPG की कमी से मंगलवार से बंद रहेंगे कई होटल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments