Home » एक्सक्लूसिव » Vinesh Phogat: दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की अनुमति

Vinesh Phogat: दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की अनुमति

Vinesh Phogat:

Vinesh Phogat: दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलर और कांग्रेस विधायक Vinesh Phogat को एशियन गेम्स 2026 चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की चयन नीति मातृत्व अवकाश से लौटने वाली खिलाड़ियों को बराबर अवसर नहीं देती और यह भेदभावपूर्ण है।

मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने ट्रायल की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही कोर्ट ने कहा कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) का एक-एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक भी ट्रायल के दौरान मौजूद रहेगा।

कोर्ट बोला- खेल और न्याय दोनों जरूरी

हाईकोर्ट ने कहा कि खेल और न्याय के हित में विनेश को ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति देना जरूरी है। अदालत ने यह भी कहा कि WFI की ओर से जारी शो-कॉज नोटिस में उठाए गए मुद्दे “पहले से तय” और “बंद मामलों को दोबारा खोलने” जैसे लगते हैं। WFI ने एंटी-डोपिंग नियमों का हवाला देते हुए विनेश को 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने से अयोग्य घोषित किया था। इसके खिलाफ विनेश ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Vinesh Phogat: एक दिन पहले कोर्ट ने WFI को लगाई थी फटकार

22 मई को हुई सुनवाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने पूछा था कि जब दूसरे स्टार खिलाड़ियों को पहले छूट दी जाती रही है, तो विनेश के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है। अदालत ने कहा था कि मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रही खिलाड़ी को ट्रायल में मौका मिलना चाहिए और इसके लिए एक्सपर्ट पैनल बनाया जाए।

Vinesh Phogat: 57 किलो वर्ग में होगा मुकाबला

अब विनेश फोगाट 57 किलो वेट कैटेगरी में ट्रायल खेलेंगी। चोट के कारण रेसलर अंशु और सरिता ट्रायल से बाहर हो गई हैं। ऐसे में अब विनेश का मुकाबला मनीषा भानवाला और नेहा शर्मा से होगा। मनीषा एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट हैं, जबकि नेहा अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

गोंडा टूर्नामेंट को लेकर भी जताई थी नाराजगी

गोंडा में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान विनेश ने आरोप लगाया था कि उन्हें जानबूझकर शो-कॉज नोटिस दिया गया। उन्होंने कहा कि WFI अध्यक्ष चाहते हैं कि वह कुश्ती छोड़ दें।

वकील बोले- खेल को नुकसान नहीं होना चाहिए

विनेश के वकील ने कोर्ट में कहा कि विवाद या मतभेद चाहे जो भी हों, खेल और खिलाड़ियों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में मातृत्व का सम्मान किया जाता है, ऐसे में किसी खिलाड़ी को इसकी कीमत नहीं चुकानी चाहिए।

बृजभूषण विवाद के बाद सुर्खियों में आई थीं विनेश

करीब तीन साल पहले विनेश फोगाट ने पूर्व WFI अध्यक्ष Brij Bhushan Sharan Singh पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था।

पेरिस ओलिंपिक में हुई थीं डिस्क्वालिफाई

2024 Summer Olympics में विनेश महिलाओं की 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन फाइनल से पहले उनका वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाए जाने पर उन्हें पूरे इवेंट से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।

यह भी पढे़ : दिल्ली में प्रदूषण से जंग! कीर्ति नगर में लगीं हाईटेक ‘डस्ट कैचर’ मशीनें, 1 घंटे में 3 लाख लीटर हवा करेंगी साफ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments