Home » स्पोर्ट्स » एशियन गेम्स ट्रायल में हारीं विनेश फोगाट: सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से मिली शिकस्त, बोलीं- पूरे सिस्टम से लड़ रही थी

एशियन गेम्स ट्रायल में हारीं विनेश फोगाट: सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से मिली शिकस्त, बोलीं- पूरे सिस्टम से लड़ रही थी

Vinesh Phogat:

Vinesh Phogat: ओलिंपियन रेसलर Vinesh Phogat शनिवार को एशियन गेम्स 2026 चयन ट्रायल के सेमीफाइनल मुकाबले में हार गईं। 53 किलो वर्ग में लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद उन्हें जींद की पहलवान मीनाक्षी गोयत ने हराया। इस हार के साथ विनेश का एशियन गेम्स में खेलने का सपना टूट गया।

हार के बाद भावुक हुईं विनेश

मुकाबले के बाद विनेश फोगाट भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ विरोधी खिलाड़ियों से नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम से लड़ रही थीं। उन्होंने कहा, “मैं खुद को असफल नहीं मानती। मैं फेल नहीं हुई हूं। मेरा संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। मैं फिर वापसी करूंगी और खुद को साबित करूंगी।”

Vinesh Phogat: ट्रायल को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

Wrestling Federation of India (WFI) ने एंटी-डोपिंग नियमों का हवाला देते हुए पहले विनेश को 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक दिया था। इसके खिलाफ विनेश ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने मातृत्व अवकाश को आधार बनाते हुए उनके पक्ष में फैसला दिया और ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दी। बाद में WFI इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

Vinesh Phogat: मैच के दौरान हुआ विवाद

सेमीफाइनल से पहले विनेश का मुकाबला नीशू से हुआ था। इस मैच में रेफरी के फैसले को लेकर विवाद हो गया। मैच के दौरान विनेश और उनके पति सोमबीर राठी की रेफरी से बहस भी हुई। कुछ देर के लिए मुकाबला रोकना पड़ा। आखिर में रेफरी ने विनेश को 7-6 से विजेता घोषित किया। मुकाबले के बाद नीशू ने विनेश से हाथ तक नहीं मिलाया।

वजन माप को लेकर भी जताई नाराजगी

ट्रायल से पहले विनेश ने आरोप लगाया था कि वजन माप प्रक्रिया के दौरान उन्हें करीब एक घंटे तक इंतजार कराया गया। उन्होंने कहा था कि अब उन्हें सिस्टम में किसी पर भरोसा नहीं है।

बृजभूषण विवाद के बाद सुर्खियों में आई थीं विनेश

जनवरी 2023 में विनेश फोगाट, Sakshi Malik और Bajrang Punia ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर तत्कालीन WFI अध्यक्ष Brij Bhushan Sharan Singh पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद विवाद लंबे समय तक चला और मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना रहा।

पेरिस ओलिंपिक के बाद लिया था संन्यास

विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलिंपिक में वजन सीमा से 100 ग्राम अधिक पाए जाने के कारण डिस्क्वालिफाई हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि, करीब 16 महीने बाद दिसंबर 2025 में उन्होंने वापसी का फैसला किया और फिर से मैट पर उतरीं।

यह भी पढे़ : Cow Slaughter Case: खंडवा में गोहत्या से तनाव: सड़क किनारे मिले गायों के कटे सिर और मांस, 7 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment