Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा में थूककर पिज्जा बेचने वाले दुकानदार मुजम्मिल को योगी की पुलिस ने सही सबक सिखा दिया, वीडियो देख आ जाएगी घिन!

नोएडा में थूककर पिज्जा बेचने वाले दुकानदार मुजम्मिल को योगी की पुलिस ने सही सबक सिखा दिया, वीडियो देख आ जाएगी घिन!

पहले पिज्जा में थूकता, फिर कस्टमर को सर्व करता

Viral Video News: नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित चौड़ा गांव में एक पिज्जा दुकान संचालक पर खाने में थूककर बेचने का गंभीर आरोप लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मामला बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मुजम्मिल नाम का युवक चलता है पिज्जा की दुकान

मिली जानकारी के अनुसार, चौड़ा गांव में मुजम्मिल नाम का युवक पिज्जा की दुकान चलाता है। आरोप है कि वह पिज्जा तैयार करते समय उसमें थूक रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया और इलाके में चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। कई लोगों ने इस घटना को ग्राहकों के विश्वास और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। बताया जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Viral Video News: हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

स्थिति तनावपूर्ण होती देख संगठन के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर सेक्टर-24 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की हरकत कर रहा था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि खाने-पीने की चीजों में इस प्रकार की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी मुजम्मिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े… बंगाल में भाजपा सरकार आते ही गिड़गिड़ाया रिजु दत्ता, हाथ जोड़ IPS अजय पाल से मांगी माफी