Breaking News
Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में भाजपा सरकार आते ही गिड़गिड़ाया रिजु दत्ता, हाथ जोड़ IPS अजय पाल से मांगी माफी

बंगाल में भाजपा सरकार आते ही गिड़गिड़ाया रिजु दत्ता, हाथ जोड़ IPS अजय पाल से मांगी माफी

IPS अजय पाल को धमकी देने वाले रिजु दत्ता के बदले तेवर

IPS Ajay Pal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजु दत्ता ने निलंबन के बाद ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। कभी खुलकर भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ आक्रामक बयान देने वाले रिजु दत्ता अब खुद अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है।

‘पार्टी लाइन’ पर दिया था बयान: रिजु दत्ता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी वीडियो में रिजु दत्ता ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ जो बयान दिया था, वह उनका निजी बयान नहीं था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने यह टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक प्रवक्ता के तौर पर पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के तहत की थी।

वीडियो में दत्ता ने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि मैंने जो वीडियो बनाया था, वह तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में पार्टी मुख्यालय से बनाया गया था। वह वीडियो पार्टी की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम द्वारा भी साझा किया गया था। इसके बावजूद आज मुझे सच बोलने की वजह से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अब अपने ही नेताओं से दूरी बना रही है और राजनीतिक परिस्थितियां बदलने के बाद जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है।

IPS Ajay Pal: अजय पाल शर्मा से मांगी माफी

रिजु दत्ता ने वीडियो में आगे कहा कि वह कानूनी सलाहकारों की सलाह पर IPS अजय पाल शर्मा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी विवादित थी और अब वह राजनीतिक विवादों से दूर रहकर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी टिप्पणियों के लिए अजय पाल शर्मा से माफी मांगता हूँ। अब मैं एक आम इंसान की तरह शांति से जीवन जीना चाहता हूँ।

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को राज्य में चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी थी। उस समय बंगाल में राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण था और TMC लगातार केंद्रीय एजेंसियों तथा बाहरी अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने के आरोप लगा रही थी। इसी दौरान रिजु दत्ता ने एक वीडियो जारी कर IPS अजय पाल शर्मा को खुली धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, आपको लगता होगा कि दूसरे राज्य में बैठे आपके बीजेपी के मालिक आपको बचा लेंगे, लेकिन आपके खिलाफ FIR होगी, चार्जशीट दाखिल होगी और आपको घसीटकर कोर्ट में लाया जाएगा। कानून आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा और कोई बीजेपी नेता आपको बचा नहीं पाएगा। रिजु दत्ता के इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद काफी बढ़ गया था। भाजपा ने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं और अधिकारियों को डराने की कोशिश बताया था, जबकि TMC उस समय अपने नेता के बयान से पीछे हटती नजर नहीं आई थी।

ये भी पढ़े… PM मोदी की देशवासियों से अपील, ‘फ्यूल सेविंग और वर्क फ्रॉम होम करें, सोने की खरीदारी से बचें’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments