Home » स्पोर्ट्स » आज खेलेंगे विराट कोहली या नहीं? आरसीबी के लिए बड़ा मैच, शीर्ष पर पहुंचने का मौका

आज खेलेंगे विराट कोहली या नहीं? आरसीबी के लिए बड़ा मैच, शीर्ष पर पहुंचने का मौका

विराट कोहली
Spread the love

Virat Kohli: आईपीएल में आज विराट कोहली को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अहम मुकाबला खेलने उतरेगी, लेकिन सबकी नजरें कोहली की फिटनेस पर टिकी हैं।पिछले मैच में कोहली बल्लेबाजी करने तो आए थे, लेकिन उनकी पारी धीमी रही और फील्डिंग के दौरान वे मैदान पर नजर नहीं आए। इसके बाद से ही उनके खेलने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

विराट कोहली
विराट कोहली

ट्रेनिंग सेशन में मौजूदगी

हालांकि राहत की बात यह है कि कोहली ने टीम के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। वे साथी खिलाड़ियों के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में दिखे, लेकिन उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई थी। इससे साफ है कि चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है या फिर एहतियात बरती जा रही है।

कोहली को केन विलियमसन और ऋषभ पंत के साथ भी बातचीत करते देखा गया, जिससे माहौल तो सामान्य लगा, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनका नाम होगा या नहीं, यह टॉस के वक्त ही साफ होगा।

विराट कोहली
विराट कोहली

Virat Kohli: इस सीजन में प्रदर्शन

अगर इस सीजन की बात करें तो कोहली शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैचों में 179 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक और एक नाबाद पारी शामिल है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आज का मुकाबला बेहद अहम है। टीम फिलहाल तीसरे नंबर पर है, लेकिन अगर आज जीत मिलती है तो 8 अंकों के साथ सीधे टॉप पर पहुंच सकती है। नेट रन रेट के मामले में भी टीम मजबूत स्थिति में है।

टॉस पर सबकी नजर

अब सबकी नजरें शाम के टॉस पर हैं, क्या ‘किंग कोहली’ आज मैदान में उतरेंगे या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके बिना ही उतरना पड़ेगा?

Written by- Kanishka Ram

ये भी पढ़े…33% महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी तेज, 2029 तक लागू करने की योजना

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments