Waris Pathan on Rane: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में छिड़े विवाद के बीच AIMIM नेता वारिस पठान ने मंत्री नितेश राणे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर आमिर खान ने तीन शादियां की हैं तो “तुम चार कर लो, तुम्हें कौन रोक रहा है?”
‘जलन की वजह से दे रहे ऐसे बयान’
वारिस पठान ने दावा किया कि नितेश राणे आमिर खान से जलते हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमिर की शादी में उनके परिवार, पूर्व पत्नियां, बच्चे और दोस्त शामिल हुए, किसी को कोई आपत्ति नहीं हुई, लेकिन केवल नितेश राणे ही इसे मुद्दा बना रहे हैं।
Waris Pathan on Rane: ‘जिहाद का मतलब भी नहीं जानते’
AIMIM नेता ने कहा कि नितेश राणे को ‘जिहाद’ शब्द का अर्थ तक नहीं पता। उन्होंने आरोप लगाया कि कैमरे के सामने आकर केवल बयानबाजी करना और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाना उनकी आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि उनकी बातों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
‘कानून के दायरे में शादी करना अधिकार’
वारिस पठान ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कानून के दायरे में अपनी पसंद से शादी करता है तो इसमें किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में इंटर-कास्ट और इंटर-फेथ शादियां होती रही हैं, लेकिन हर मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ना गलत है।
‘मुसलमानों को टारगेट करना मकसद’
पठान ने आरोप लगाया कि नितेश राणे का निशाना आमिर खान नहीं, बल्कि पूरा मुस्लिम समाज है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी समाज में नफरत फैलाने का काम करती है और ऐसे बयानों का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझते।
Mumbai, Maharashtra: Reacting to Minister Nitesh Rane’s statement calling actor Aamir Khan the ‘brand ambassador of Love Jihad’ over his third marriage, AIMIM spokesperson Waris Pathan says, “If Aamir Khan has married three times, then you go ahead and marry four times. Who is… pic.twitter.com/EikdDXB8Vv
— IANS (@ians_india) July 12, 2026
ये भी पढ़े… लॉर्ड्स में चमका भारत का नया सितारा! क्रांति गौड़ ने इतिहास रचकर ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज कराया नाम








