Home » राष्ट्रीय » देशभर के 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली में आज सताएगी भीषण गर्मी

देशभर के 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली में आज सताएगी भीषण गर्मी

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश और आंधी ने चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत 13 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में लू का कहर

राजधानी दिल्ली में आज लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिनभर गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है।

यूपी में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 12 से 14 मई के बीच कई जिलों में बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी किया है। गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन तेज हवाएं लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा सकती हैं।

Weather Update

Weather Update: बिहार में कई जिलों के लिए चेतावनी

बिहार में भी मौसम अचानक करवट लेने वाला है। 10 से 15 मई के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में भी बारिश का अलर्ट

पंजाब के कई जिलों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने 10 से 14 मई के बीच होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, तरन तारन, मुक्तसर और जालंधर में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 11 से 14 मई के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। तेज आंधी और बारिश के समय पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। वहीं, गर्मी वाले इलाकों में लोगों को धूप में कम निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

Written by- Kanishka Ram

ये भी पढ़ें… होर्मुज तनाव के बीच मिस्र-कतर की अपील, अमेरिका और ईरान दिखाएं जिम्मेदारी और समझदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments