Home » राष्ट्रीय » यूपी का बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर, MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

यूपी का बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर, MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

Weather Updates: उत्तर भारत में इन दिनों बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। देश के कई राज्यों में तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और लोग गर्मी से बेहाल हैं।

यूपी का बांदा रविवार को 46.7°C सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद झांसी में 44.6°C और प्रयागराज में 44.5°C पारा दर्ज किया गया। इसके अलावा लखनऊ में 41.6°C तापमान दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

MP और राजस्थान में भीषण गर्मी से लोग परेशान

मध्य प्रदेश और राजस्थान में इन दिनों बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। एमपी का खंडवा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 44.5°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान में इस हफ्ते तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। कुछ जगहों पर तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Weather Updates: बिहार में मौसम ने ली करवट

बिहार में इन दिनों अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। कई जिलों में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, जबकि कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। इसी बीच शेखपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार शाम प्रार्थना के दौरान 27 छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। सभी छात्राओं को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Weather Updates

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

19 मई को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत तेज गर्मी और लू चल सकती है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड में कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज आंधी आने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

20 मई को भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और महाराष्ट्र में लू चल सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, ओडिशा और तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है।

Written by- Rishika Srivastva

ये भी पढ़ें:  मेक्सिको के प्यूब्ला में अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 10 लोगों की हत्या कर दी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments