Home » पश्चिम बंगाल » बर्दवान में कैश कांड, BJP MP सौमित्र खान के PA का नाम आया सामने

बर्दवान में कैश कांड, BJP MP सौमित्र खान के PA का नाम आया सामने

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बर्दवान में नेशनल हाईवे नंबर-19 के किनारे रेनेसां सब-सिटी इलाके से पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में पुलिस को कुल 6 लाख 49 हजार रुपये मिले, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

रेत खदानों से पैसे जुटाने की बात कबूली

इस मामले में बर्दवान थाने की पुलिस ने सौरव घरुई और बापन हांसदा नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपी पैसों के स्रोत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में कड़ी पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि यह रकम पूर्वी बर्दवान जिले की अलग-अलग रेत खदानों से इकट्ठा की गई थी।

West Bengal: BJP MP के PA का नाम आया सामने

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह पैसा इकट्ठा करने का आदेश हृदयॉय पाल नाम के व्यक्ति ने दिया था। पुलिस का दावा है कि हृदयॉय पाल बिष्णुपुर लोकसभा सीट से BJP सांसद सौमित्र खान का पर्सनल असिस्टेंट (PA) है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने के लिए बर्दवान कोर्ट में पेश किया है।

सियासी बयानबाज़ी तेज, जांच जारी

West Bengal: इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है। जिला तृणमूल नेता बागबुल इस्लाम ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले इतने बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी पैसे का स्रोत क्या है, यह सब लोग जानते हैं। वहीं BJP नेता मृत्युंजय चंद्रा ने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष जांच करने दी जाए और पैसों का असली स्रोत सामने आना चाहिए। बर्दवान ज़िला पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी शामिल होगा, उसे जांच के दायरे में लाया जाएगा और जांच अभी जारी है।

 

ये भी पढ़ें: गुजरात में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 लोग हिरासत में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments