West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले से इस वक्त एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव के बीच राज्य में भारी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। इसी दौरान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल शर्मा की तैनाती भी यहां की गई, लेकिन अब उनकी मौजूदगी विवादों में घिरती नजर आ रही है।
फाल्टा में दर्ज हुई शिकायत, गंभीर आरोप
साउथ 24 परगना के फाल्टा थाना क्षेत्र में IPS अजय पाल शर्मा और केंद्रीय बलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा बलों के साथ पहुंचे अधिकारियों ने उनके घर में जबरन प्रवेश किया और महिलाओं के साथ बदसलूकी की। इस शिकायत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है।
West Bengal Election: TMC प्रत्याशी जहांगीर खान का विवादित बयान
इस पूरे घटनाक्रम के बीच टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने IPS अजय पाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि “इस खेल की शुरुआत उन्होंने की है, लेकिन अंत हम करेंगे।” उन्होंने केंद्रीय बलों को लेकर भी विवादित बयान दिया और कहा कि “अगर यहां के लोग एकजुट हो जाएं, तो CRPF को भी पीछे हटना पड़ेगा।” उनके इस बयान के बाद चुनावी माहौल और गरमा गया है।
West Bengal Election: कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा?
IPS अजय पाल शर्मा उत्तर प्रदेश के चर्चित और सख्त छवि वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं। 2011 बैच के इस अधिकारी को ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में जाना जाता है। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई बड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के लिए मशहूर हैं। उनकी सख्ती के चलते उन्हें यूपी पुलिस का ‘सिंघम’ भी कहा जाता है।
चुनाव के बीच बढ़ा विवाद, जांच पर सबकी नजर
West Bengal Election: विधानसभा चुनाव के दौरान इस तरह के आरोप सामने आने से राजनीतिक माहौल और भी संवेदनशील हो गया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस मामले में जांच क्या मोड़ लेती है और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल, यह मुद्दा राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद बन चुका है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में DM मेधा रूपम का दौरा, श्रमिकों से संवाद








