Home » राष्ट्रीय » WEST BENGAL NEWS: हल्दिया के सुताहाटा में बस की टक्कर से भीषण सड़क हादसा

WEST BENGAL NEWS: हल्दिया के सुताहाटा में बस की टक्कर से भीषण सड़क हादसा

WEST BENGAL NEWS:

WEST BENGAL NEWS: पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया अंतर्गत सुताहाटा इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसा सुताहाटा थाना क्षेत्र के बाड़-वासुदेवपुर स्थित घोष मोड़ के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

यात्री बस ने मारी जोरदार टक्कर

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हल्दिया टाउनशिप से कुकड़ाहाटी जा रही एक यात्री बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

WEST BENGAL NEWS: मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान अरूप मंडल (52), प्रतिमा मंडल (45) और सुजाता मंडल (13) के रूप में की है। तीनों सुताहाटा थाना क्षेत्र के कृष्णनगर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद बस सड़क किनारे खंभे से टकरा गई और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।