West bengal result: भवानीपुर सीट पर मतगणना के दौरान अचानक सब कुछ थम गया… करीब डेढ़ घंटे तक रिजल्ट अपडेट नहीं हुए और फिर शुरू हुआ सियासी संग्राम! भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के 12वें राउंड के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। चुनाव आयोग की तरफ से लंबे समय तक रिजल्ट अपडेट नहीं किए गए, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया। इस देरी को लेकर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए वोटों में गड़बड़ी का आरोप लगा दिया।
मतगणना केंद्र पर हाई वोल्टेज ड्रामा
विवाद बढ़ते ही ममता बनर्जी खुद सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पहुंच गईं। वहीं भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। दोनों बड़े नेताओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
West bengal result: डेढ़ घंटे तक रुकी रही काउंटिंग
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि करीब 1.5 घंटे तक वोटों की गिनती रोकनी पड़ी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और ममता बनर्जी करीब 5349 वोटों से आगे चल रही हैं।
West bengal result: मोबाइल मिलने से मचा हड़कंप
चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, मतगणना में रुकावट की वजह एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लेकर अंदर घुसना था। जैसे ही यह मामला सामने आया, तुरंत डिवाइस जब्त कर लिया गया और सुरक्षा जांच के बाद काउंटिंग दोबारा शुरू की गई।
TMC ने लगाए गंभीर आरोप
West bengal result: तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देब ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया संदिग्ध लग रही है। उनके मुताबिक, कई पोस्टल बैलेट बॉक्स बिना सील और कवर के खुले पाए गए। शिकायत के बाद ही दोबारा गिनती शुरू की गई, जबकि अन्य पार्टियों ने भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: West Bengal जीत के बाद BJP में जोश, केशव मौर्य बोले: 2027 में यूपी में भी खिलेगा कमल








