Home » स्वास्थ्य » विश्व डेंगू दिवस 2026: कहीं आपके शरीर में तो नहीं दिख रहे ये 5 खतरनाक संकेत? समय रहते पहचानना है जरूरी

विश्व डेंगू दिवस 2026: कहीं आपके शरीर में तो नहीं दिख रहे ये 5 खतरनाक संकेत? समय रहते पहचानना है जरूरी

विश्व डेंगू दिवस 2026

World Dengue Day: साल दर साल मानसून में मच्छरों के बढ़ते आतंक के साथ डेंगू बीमारी फैलती है। मच्छरों से फैलने वाली यह बीमारी कई बार गंभीर रूप ले सकती है और समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है।

ऐसे में जब आज विश्व डेंगू दिवस है, तो इस मौके पर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य वायरल बुखार जैसे लग सकते हैं, लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।यदि डेंगू की पहचान शुरुआती चरण में हो जाए, तो इलाज आसान हो जाता है और जटिलताओं का खतरा भी कम हो जाता है। आइए जानते हैं डेंगू के 5 अहम लक्षण, जिन्हें देखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

तेज बुखार

डेंगू का सबसे पहला और सबसे आम लक्षण अचानक तेज बुखार आना होता है, जो 102 से 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच सकता है।यह बुखार सामान्य वायरल फीवर से अलग होता है क्योंकि यह अचानक शुरू होता है और 2 से 7 दिनों तक बना रह सकता है। इसके साथ ठंड लगना, कंपकंपी और अत्यधिक कमजोरी भी महसूस हो सकती है।

World Dengue Day: विश्व डेंगू दिवस 2026
विश्व डेंगू दिवस 2026

World Dengue Day: सिर और आंखों के पीछे दर्द

डेंगू में मरीज को तेज सिरदर्द के साथ आंखों के पीछे असहनीय दर्द होता है।यह दर्द खासतौर पर आंखें घुमाने या रोशनी में देखने पर और बढ़ जाता है।यह लक्षण डेंगू को सामान्य बुखार से अलग पहचानने में मदद करता है।

शरीर और जोड़ों में दर्द

डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार कहा जाता है क्योंकि इसमें शरीर, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द होता है।मरीज को उठने-बैठने और चलने-फिरने में भी परेशानी हो सकती है। यह दर्द कई बार इतना ज्यादा होता है कि व्यक्ति पूरी तरह कमजोर महसूस करने लगता है।

त्वचा पर लाल चकत्ते

डेंगू के दौरान शरीर पर लाल रंग के रैशेज या चकत्ते दिखाई देते हैं।ये अक्सर बुखार कम होने के बाद या बीमारी के मध्य चरण में नजर आते हैं।यह त्वचा पर खुजली और जलन भी पैदा कर सकते हैं और संक्रमण की गंभीरता का संकेत हो सकते हैं।

कमजोरी और थकान

डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को लगातार थकान, कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस होती है।यहां तक कि बुखार उतरने के बाद भी शरीर कई दिनों तक सामान्य स्थिति में नहीं आ पाता। यह लक्षण शरीर में प्लेटलेट्स की कमी और वायरल इन्फेक्शन के कारण होता है।डेंगू से बचाव के लिए आपको घर में पानी जमा होने से बचना होगा, मच्छरदानी या रिपेलेंट का इस्तेमाल करना होगा और बुखार होने पर तुरंत जांच करवाना ही उचित होगा।

Written by- Anushka

यह भी पढ़े….अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर: सोना-चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी, निवेशकों की नजरें बाजार पर