Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » अखिलेश यादव को योगी आदित्यनाथ के CM होने से दिक्कत या संत होने से परेशानी?

अखिलेश यादव को योगी आदित्यनाथ के CM होने से दिक्कत या संत होने से परेशानी?

Yogi AI Video

Yogi AI Video: उत्तर प्रदेश की राजनीति के दो बड़े धुरंधर अगर आमने-सामने होतो समझ जाइए यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है। दरअसल, इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति के चर्चा का बाजार AI बनाम AI  वीडियो को लेकर गर्म है। जिस तरह से पत्रकार वार्ता के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का AI वीडियो चलाकर उन्हें चिलम पीते और नाचते हुए दिखाया गया है। वो ना सिर्फ एक सुबे के मुख्यमंत्री का अपमान है बल्कि एक संत समाज का भी अपमान है और यहीं कारण है कि आज यूपी के संतों का गुस्सा अखिलेश यादव को लेकर आठवें आसमान पर है। लेकिन यहां अब ये सवाल उठता है कि अखिलेश यादव को योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से परेशानी है या उनके संत होने से?

AI बनाम AI  वीडियो की लड़ाई

गौरतलब है कि 2027 विधावसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश का माहौल गरमाया हुआ है। आए दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेशभर में जनसभा कर जनता को अखिलेश राज में हुए घोटालों के बारे में बता रहा है। इसके साथ ही कई हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर रहे है। लेकिन इस बीच भाजपा सरकार द्वारा जब अखिलेश यादव का AI वीडियो बनाकर उसको जारी किया गया तो सपाई उस सच्चाई को देख नहीं पाई जो वीडियो के जरिए योगी सरकार ने जनता को दिखाया। इसके पलटवार में अखिलेश यादव ने सीएम योगी का AI वीडियो बनाकर उन्हें चिलम पीते और नाचते हुए दिखाया तो माहौल गरमा गया।

हालांकि वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अखिलेश यादव को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई और लोग अखिलेश को ये बात बताने लगे की सीएम योगी की छवि साफ और सुथरी है। अखिलेश यादव का वीडियो शेयर कर X पर @jpsin1 लिखते है कि इसमें कौन सी आश्चर्य की बात है भाई ?? अखिलेश यादव ने अपनी पैदाइश दिखा दिया है इसे बचपन से जो हिंदुओं से नफरत करना हिंदू संतों से नफरत करना भगवा वस्त्र से नफरत करना सिखाया गया है तो एक योगी को इस तरह का वीडियो में AI से बनाकर जो अखिलेश यादव ने दिखाया है तो अखिलेश यादव ने अपनी पैदाइश दिखाई है अखिलेश यादव ने जनता को अपनी सच्चाई दिखाई है अखिलेश यादव सैफई में जो नर्तकियों का शराब और कबाब लेकर मुजरा देखता था कोई उसका भी वीडियो बना दे तो चिल्लाना मत।

जबकि @lkoabhishek लिखते है कि  अखिलेश यादव , प्रेस कॉन्फ्रेंस में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जिस तरह से दिखाकर राजनीतिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघने की कोशिश की जा रही है, उसका जवाब भी उसी घटिया तरीके से तुमको सपरिवार मिलेगा। AI के इस दौर में झूठ, एडिटेड वीडियो और प्रोपेगेंडा की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। जो बोओगे, वही जनता के सामने उजागर होगा… अब जनता सब देख रही है और 2027 में जवाब भी देगी।

ये भी पढ़े… नरोत्तम मिश्रा को बड़े नेताओं का साथ, दिल्ली में फैसला अटका; जामवाल-विजयवर्गीय पहुंचे घर