दूषित पेयजल से 17 मौतें: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की छवि पर लगा कलंक, एमपी हाईकोर्ट ने जताई गंभीर चिंता, पढ़े रिर्पोट
देश के सबसे स्वच्छ शहर के तमगे से पहचाने जाने वाले इंदौर की छवि पर दूषित पेयजल से हुई मौतों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के सेवन से अब तक 17 लोगों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई जारी है।