Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज: एमपी की सड़क परियोजनाओं को केंद्र-राज्य समन्वय से नई रफ्तार,गडकरी बोले– गुणवत्ता और समय-सीमा से समझौता नहीं

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज: एमपी की सड़क परियोजनाओं को केंद्र-राज्य समन्वय से नई रफ्तार,गडकरी बोले– गुणवत्ता और समय-सीमा से समझौता नहीं

sinhasth-2028: मध्यप्रदेश में सड़क अवसंरचना को नई ऊंचाई देने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से सड़क परियोजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय गति आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्र-राज्य समन्वय से कार्यों में तेजी आई- गडकरी

दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में गडकरी ने कहा कि सिंहस्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए मजबूत, सुरक्षित और सुगम सड़क कनेक्टिविटी अनिवार्य है। उन्होंने मध्यप्रदेश में सड़क परियोजनाओं की संतोषजनक प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र-राज्य समन्वय से कार्यों में तेजी आई है।

sinhasth-2028: गुणवत्ता, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर जोर

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के ब्यूटीफिकेशन, ब्रिज व पुलिया निर्माण और ब्लैक स्पॉट रेक्टिफिकेशन की विस्तार से समीक्षा की गई। गडकरी ने स्पष्ट किया कि सड़कें केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक विकास की रीढ़ हैं, इसलिए निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए . उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर त्वरित सुधार किए जाएं। साथ ही, टोल सड़कों की खराब स्थिति पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए।

पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास

केंद्रीय मंत्री ने वृक्ष कटाई को न्यूनतम रखने और ट्री ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने ठेकेदारों से सीधे संवाद कर तकनीकी मानकों के सख्त पालन के निर्देश दिए।

sinhasth-2028: मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भरोसा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दिल्ली में हुआ यह मंथन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और समयबद्धता से जुड़ी चुनौतियों पर समन्वित निर्णय लिए गए हैं।

61 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं प्रगतिरत

बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश में NHAI और MoRTH-PWD के अंतर्गत कुल 61 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं विभिन्न चरणों में चल रही हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 9,300 किलोमीटर से अधिक है, जो आर्थिक विकास और पर्यटन विस्तार का मजबूत आधार है।

ये भी पढ़े…  SIR से बदलेगा बंगाल का सियासी खेल, टीएमसी पर बरसे सुवेंदु अधिकारी बोले– बिहार जैसा नतीजा बंगाल में भी तय