Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी की तबीयत खराब होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, यह भर्ती नियमित स्वास्थ्य जांच के तहत की गई है।
किस बीमारी के चलते एडमिट हुई सोनिया नहीं हुई पुष्टि
सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी को काफी समय से खांसी की समस्या है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण वह समय-समय पर जांच के लिए अस्पताल आती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। हालाँकि अलग अलग मीडिया चैनल इसे लेकर अलग अलग तर्क दे रहे है पर अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Sonia Gandhi Health Update: जांच पूरी होने पर मिलेगा डिस्चार्ज
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सभी जरूरी मेडिकल जांच पूरी होने के बाद और तबीयत पूरी तरह स्थिर होने पर सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इससे पहले भी वह नियमित चेकअप के लिए इसी अस्पताल में आती रही हैं। गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने दिसंबर 2025 में अपना 79वां जन्मदिन मनाया था।
Sonia Gandhi Health Update: राउज़ एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टली
इस बीच, सोनिया गांधी से जुड़े एक मामले में सुनवाई टल गई है। बिना नागरिकता हासिल किए मतदाता सूची में कथित जालसाजी कर नाम शामिल कराने के मामले में दाखिल रिवीजन पिटीशन पर Rouse Avenue कोर्ट में सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब मामले की अगली सुनवाई बुधवार 7 फरवरी को होगी। सोनिया गांधी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा गया है।
यह भी पढ़े : 12 साल की बच्ची को लगी थी एसएलआर की गोली, 32 साल की उम्र में चला पता







