दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, जिला कार्यकारिणी समेत मंडल-मोर्चा भंग

 Datia ByPoll 2026:

Datia ByPoll 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने दतिया जिले की पूरी संगठनात्मक इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह फैसला उपचुनाव परिणाम की समीक्षा के बाद लिया गया। Datia ByPoll 2026: जिला कार्यकारिणी, मंडल और मोर्चा सभी भंग- … Read more

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: सम्राट-तेजस्वी से नहीं करेंगे समझौता, बोले- जन सुराज बंद करना मंजूर

 Prashant Kishor Statement:

Prashant Kishor Statement: बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के संस्थापक और नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सिर्फ उनकी जीत नहीं, बल्कि बिहार की जनता का संदेश है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता अब केवल बड़े नेताओं के चेहरे या पुराने राजनीतिक समीकरणों के आधार पर वोट नहीं देंगे। Prashant … Read more

बुमराह-शमी की फिटनेस को लेकर अजित अगरकर हैं नाराज़

Ajit Agarkar Statement:

Ajit Agarkar Statement: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी फिटनेस को उनके बाहर होने का कारण बताया जा रहा है। कोच अजित अगरकर की चिंताएं अब और बढ़ गई हैं।

Ajit Agarkar Statement: अगरकर- “बुमराह हर फॉर्मेट के लिए हैं अहम”-

कोच अजित अगरकर ने गुस्से में कहा, “जसप्रीत बुमराह टीम के तीनों फॉर्मेट के मुख्य गेंदबाज हैं, लेकिन वह ज्यादातर चोटिल रहते हैं। उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अब वर्ल्ड कप 2027 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप निकट आ रहे हैं।”

Ajit Agarkar Statement: आकिब नबी को मिला टीम में मौका-

श्रीलंका टेस्ट दौरे से जसप्रीत बुमराह को बाहर कर दिया है। टीम में उनकी जगह आकिब नबी को मिली है। आकिब नबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने पिछले रणजी सीजन में 60 विकेट हासिल किए थे, जिसकी वजह से सिलेक्टर्स ने उन्हें टीम की गेंदबाजी की कमान सौंपी है।

मोहम्मद शमी को लगातार किया जा रहा है नजरअंदाज-

बुमराह के बाद अजित अगरकर ने मोहम्मद शमी के ऊपर भी टिप्पणी दी। अगरकर का कहना है कि फिटनेस के मामले में बुमराह और शमी दोनों एक जैसे हैं। शमी की बात करें तो वह वर्ष 2023 से टेस्ट टीम से बाहर हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए वर्ष 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था।

अगरकर ने दी शमी को फिटनेस की सलाह-

अगरकर ने आगे कहा कि शमी हर बार पूरी सीरीज नहीं खेल पाते हैं। ज्यादातर सीरीज में देखा जा सकता है कि वे किसी प्रकार की चोट से जूझ रहे होते हैं। अगर शमी को टीम में खेलना है तो उन्हें पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मैनेजमेंट और स्टाफ यह चाहता है कि शमी दिलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में वापसी करें

यह भी पढ़े- UPI ट्रांजैक्शन पर बदल सकते हैं नियम, लोकसभा में पेश हुआ संशोधन बिल

UPI ट्रांजैक्शन पर बदल सकते हैं नियम, लोकसभा में पेश हुआ संशोधन बिल

UPI BILL: भारत में UPI ट्रांजैक्शन पर बदल सकते हैं नियम

UPI BILL: देश में डिजिटल भुगतान को नई दिशा देने की तैयारी के तहत केंद्र सरकार ने लोकसभा में एक संशोधन विधेयक पेश किया है। प्रस्तावित बदलाव के अनुसार, भविष्य में यूपीआई और रुपे कार्ड के जरिए भुगतान स्वीकार करने वाले व्यापारियों को एक निश्चित सीमा से अधिक लेनदेन पर बैंक को मामूली मर्चेंट डिस्काउंट … Read more

भारतीय टीम के दोनों कोच, टी दिलीप और रयान टेन डोशेट ने टीम को कहा अलविदा

 Indian Team Coaching Staff:

Indian Team Coaching Staff: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त 2026 से होगी, लेकिन उससे पहले भारतीय ड्रेसिंग रूम से एक भावुक खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम के दोनों कोचों ने टीम को अलविदा कह दिया है।

Indian Team Coaching Staff: कौन हैं ये दोनों कोच-

भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप ने टीम की कोचिंग से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, रयान की टीम से विदाई काफी पहले हो गई थी, लेकिन बीसीसीआई ने अब इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

Indian Team Coaching Staff: टी दिलीप भी हुए विदा-

रयान टेन डोशेट के अलावा टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी टीम को अलविदा कह चुके हैं। बीसीसीआई ने उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए एक भावुक पोस्ट के जरिए उनका धन्यवाद किया है।

BCCI ने भावुक पोस्ट में क्या लिखा-

दोनों कोचों के योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए बीसीसीआई ने कहा, “रयान टेन डोशेट और टी दिलीप, आपके अमूल्य योगदान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने टीम की हर परिस्थिति को समझते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया। इतना ही नहीं, आपने अपने कार्यकाल में इस बात का भी विशेष ध्यान रखा कि आपके किसी भी फैसले से खिलाड़ियों के बीच मतभेद न हो। एक बार फिर आपके शानदार योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद।”

कौन बनेगा भारत का अगला फील्डिंग कोच-

टी दिलीप के इस्तीफा देने के बाद शुभदीप घोष को टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच बनाए जाने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभदीप घोष श्रीलंका सीरीज से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है

यह भी पढ़े- सीमा पर तोपों की तैनाती पर पाकिस्तान को भारत की कड़ी चेतावनी

सीमा पर तोपों की तैनाती पर पाकिस्तान को भारत की कड़ी चेतावनी

INDIA PAKISTAN: तोपों की तैनाती पर पाक को भारत की चेतावनी

INDIA PAKISTAN: भारत ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पर चीन निर्मित SH-15 सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर की तैनाती पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत सीमा पार आतंकवाद और किसी भी सुरक्षा चुनौती का मुंहतोड़ जवाब … Read more

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया ₹59,019.54 करोड़ का बजट, उद्योग-ग्रामीण विकास और ऊर्जा सेक्टर को मिला बड़ा हिस्सा

UP Budget 2026-27:

UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देना, … Read more

पीओके में सरकार के खिलाफ बढ़ा जनआक्रोश, आरक्षित सीटों को लेकर तेज हुआ आंदोलन

POK CRISIS: पीओके में पाक सरकार के खिलाफ बढ़ा जनआक्रोश

POK CRISIS: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज होते जा रहे हैं। महंगाई और बढ़ती बिजली दरों के विरोध से शुरू हुआ आंदोलन अब राजनीतिक अधिकारों और स्वायत्तता की मांग तक पहुंच चुका है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन ने पाकिस्तान … Read more

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया ₹59,019.54 करोड़ का बजट, उद्योग-ग्रामीण विकास और ऊर्जा सेक्टर को मिला बड़ा हिस्सा

 UP Budget 2026-27:

UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देना, नई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करना और आधारभूत ढांचे को और मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि यह अनुपूरक बजट मौजूदा वित्तीय वर्ष के मूल बजट का 6.47 प्रतिशत है। इसमें राजस्व व्यय ₹17,399.50 करोड़ और पूंजीगत व्यय ₹41,620.04 करोड़ रखा गया है। सरकार ने पूंजीगत निवेश पर विशेष जोर दिया है, ताकि सड़क, ऊर्जा, उद्योग, चिकित्सा और ग्रामीण विकास जैसी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

UP Budget 2026-27: नई योजनाओं के लिए ₹7,854.25 करोड़ का प्रावधान-

सरकार ने अनुपूरक बजट में नई विकास योजनाओं और नई मांगों के लिए ₹7,854.25 करोड़ की व्यवस्था की है। इससे नई परियोजनाओं के साथ-साथ पहले से चल रही योजनाओं को भी अतिरिक्त गति मिलेगी।

UP Budget 2026-27: उद्योग और निवेश को सबसे बड़ी प्राथमिकता-

अनुपूरक बजट में सबसे बड़ा आवंटन भारी एवं मध्यम उद्योग विभाग को मिला है। इस विभाग के लिए ₹22,107.88 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार का लक्ष्य औद्योगिक निवेश बढ़ाना, रोजगार के नए अवसर पैदा करना और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करना है।

ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस-

गांवों के विकास के लिए ग्राम विकास विभाग को ₹17,942.73 करोड़ दिए गए हैं। इस राशि का उपयोग ग्रामीण अधोसंरचना, पंचायत विकास, आजीविका कार्यक्रम और गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर किया जाएगा।

ऊर्जा क्षेत्र को मिला बड़ा निवेश-

प्रदेश में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने और ऊर्जा अवसंरचना का विस्तार करने के लिए ऊर्जा विभाग को ₹7,422.27 करोड़ का अतिरिक्त बजट दिया गया है। इससे निर्बाध बिजली आपूर्ति और औद्योगिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती-

अनुपूरक बजट में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए ₹2,000.25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि से अस्पतालों की सुविधाओं का विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर संचालन में सहायता मिलेगी।

समाज कल्याण और महिला सशक्तीकरण पर जोर-

सरकार ने समाज कल्याण विभाग के लिए ₹1,655 करोड़ और महिला कल्याण विभाग के लिए ₹1,094.40 करोड़ का प्रावधान किया है। इन निधियों का उपयोग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं को मजबूत करने में किया जाएगा।

सड़क और आधारभूत ढांचे के लिए अतिरिक्त धन-

लोक निर्माण विभाग (PWD) को ₹700.01 करोड़ दिए गए हैं। इस राशि से सड़क निर्माण, पुलों और अन्य आधारभूत ढांचागत परियोजनाओं को गति मिलेगी।

सरकार ने वित्तीय अनुशासन पर जताया भरोसा-

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति मजबूत है और राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) निर्धारित सीमा के भीतर है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राज्य का कुल बजट बढ़कर ₹9.71 लाख करोड़ से अधिक-

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश का मूल बजट ₹9,12,696.35 करोड़ था। अनुपूरक बजट जोड़ने के बाद राज्य का कुल बजट बढ़कर ₹9,71,715.89 करोड़ हो जाएगा। इसमें राजस्व व्यय ₹6,81,870.05 करोड़ और पूंजीगत व्यय ₹2,89,845.84 करोड़ हो जाएगा।

सेक्टरवार अनुपूरक बजट का बंटवारा-

सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनुपूरक बजट का विभाजन किया है।

आर्थिक सेवाएं: ₹45,568.63 करोड़ (लगभग 77%)

सामाजिक सेवाएं: ₹9,707.74 करोड़ (लगभग 16%)

सामान्य सेवाएं: ₹633.19 करोड़ (लगभग 1%)

कर्ज एवं उधार दायित्व: ₹3,110.02 करोड़ (लगभग 6%)

सरकार का कहना है कि अतिरिक्त बजट का बड़ा हिस्सा आधारभूत ढांचे, उद्योग, ऊर्जा, ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च किया जाएगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी

यह भी पढ़े- Burqa Kanwar Yatra: यूपी में बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक को प्रशासन का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Burqa Kanwar Yatra: यूपी में बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक को प्रशासन का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Burqa Kanwar Yatra: यूपी में बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक को प्रशासन का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Burqa Kanwar Yatra: सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के बीच संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने और जलाभिषेक करने को लेकर पहले चर्चा में रह चुकी तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को इस बार प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए … Read more