Ajit Agarkar Statement: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी फिटनेस को उनके बाहर होने का कारण बताया जा रहा है। कोच अजित अगरकर की चिंताएं अब और बढ़ गई हैं।
Ajit Agarkar Statement: अगरकर- “बुमराह हर फॉर्मेट के लिए हैं अहम”-
कोच अजित अगरकर ने गुस्से में कहा, “जसप्रीत बुमराह टीम के तीनों फॉर्मेट के मुख्य गेंदबाज हैं, लेकिन वह ज्यादातर चोटिल रहते हैं। उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अब वर्ल्ड कप 2027 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप निकट आ रहे हैं।”
Ajit Agarkar Statement: आकिब नबी को मिला टीम में मौका-
श्रीलंका टेस्ट दौरे से जसप्रीत बुमराह को बाहर कर दिया है। टीम में उनकी जगह आकिब नबी को मिली है। आकिब नबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने पिछले रणजी सीजन में 60 विकेट हासिल किए थे, जिसकी वजह से सिलेक्टर्स ने उन्हें टीम की गेंदबाजी की कमान सौंपी है।
मोहम्मद शमी को लगातार किया जा रहा है नजरअंदाज-
बुमराह के बाद अजित अगरकर ने मोहम्मद शमी के ऊपर भी टिप्पणी दी। अगरकर का कहना है कि फिटनेस के मामले में बुमराह और शमी दोनों एक जैसे हैं। शमी की बात करें तो वह वर्ष 2023 से टेस्ट टीम से बाहर हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए वर्ष 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था।
अगरकर ने दी शमी को फिटनेस की सलाह-
अगरकर ने आगे कहा कि शमी हर बार पूरी सीरीज नहीं खेल पाते हैं। ज्यादातर सीरीज में देखा जा सकता है कि वे किसी प्रकार की चोट से जूझ रहे होते हैं। अगर शमी को टीम में खेलना है तो उन्हें पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मैनेजमेंट और स्टाफ यह चाहता है कि शमी दिलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में वापसी करें।
यह भी पढ़े- UPI ट्रांजैक्शन पर बदल सकते हैं नियम, लोकसभा में पेश हुआ संशोधन बिल








