Home » राजनीति » दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, जिला कार्यकारिणी समेत मंडल-मोर्चा भंग

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, जिला कार्यकारिणी समेत मंडल-मोर्चा भंग

 Datia ByPoll 2026:

Datia ByPoll 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने दतिया जिले की पूरी संगठनात्मक इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह फैसला उपचुनाव परिणाम की समीक्षा के बाद लिया गया।

Datia ByPoll 2026: जिला कार्यकारिणी, मंडल और मोर्चा सभी भंग-

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी मंडल और मोर्चा इकाइयों को भी भंग कर दिया गया है। अब जिले में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा।

Datia ByPoll 2026: जांच समिति की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई-

पार्टी ने उपचुनाव में हार के कारणों की समीक्षा के लिए जांच समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद संगठन में बड़े बदलाव का फैसला लिया गया।

पूरे संगठन के पुनर्गठन की तैयारी-

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि दतिया में संगठन को नए सिरे से खड़ा किया जाएगा। नई जिला कार्यकारिणी, मंडलों और मोर्चों का गठन जल्द किया जाएगा ताकि आगामी चुनावों के लिए संगठन को मजबूत बनाया जा सके

यह भी पढ़े- प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: सम्राट-तेजस्वी से नहीं करेंगे समझौता, बोले- जन सुराज बंद करना मंजूर