स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम विजय ने कहा “भ्रष्टाचार को खत्म करना ही आजादी है”

CM Vijay Corruption Statement:

CM Vijay Corruption Statement: तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर ध्वजारोहण किया। अपने वक्तव्य में सीएम विजय ने जयंती को खास तौर पर संबोधित किया और उन्हें वन्नक्कम कहकर उन्हें संबोधित किया।

CM Vijay Corruption Statement: विजय-“भ्रष्टाचार को खत्म करना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है”-

सीएम विजय ने चेन्नई के फोर्ट जॉर्ज परिसर में भाषण देते हुए कहा ” वन्नक्कम GEN-Z और रिश्तेदारों हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। सरकार का पैसा निजी लोगों की जेबें भरने के लिए नहीं है। यह पैसा आम जनता का है। उसे जनता का है जिन्होंने मुझ पर विश्वास करके मुझे यह उपाधि दी है सभी विभागों से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए हमारी सरकार कार्रवाई कर रही है।

CM Vijay Corruption Statement: सीएम ने दी विपक्ष को वार्निंग-

भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा करते हुए सीएम विजय ने अपने भाषण में विपक्ष को वार्निंग देते हुए कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ काम करने वालों को हराया जाएगा। विजय ने कहा,” मेरी सरकार भ्रष्टाचार के साथ-साथ उन लोगों को भी मार देगी जो मेरे खिलाफ जा रहे हैं, वह चाहे कितनी भी कोशिश कर लें पर मुझे हरा नहीं पाएंगे। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा जिनके लिए मैंने यह वाक्य कहे हैं। वह समझ चुके हैं और वे यह भी समझ जाएँ कि वह कितनी भी कोशिश कर लें, मुझे हार नहीं पाएंगे।

पुरानी फायदेमंद योजनाओं को रखा जाएगा जारी-

कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए सीएम विजय ने कहा कि हमारी सरकार उन पुरानी योजनाओं को जारी रखेगी जो देशवासियों के लिए फायदेमंद हैं। इन पुरानी फायदेमंद योजनाओं में AIADMK की अम्मा अनांगम (अम्मा कैंटीन) और स्कूल के बच्चों के लिए नाश्ते की योजना शामिल है।

नवजात शिशुओं को मिलेगी सोने की अंगूठी-

कार्यक्रम में आगे बढ़ते हुए सीएम ने बताया कि उनकी सरकार द्रविड़ नेता सी.एन अन्नादुरई जयंती के मौके पर एक नई योजना शुरू करने जा रही है इस योजना के तहत विजय की सरकार सरकारी अस्पतालों में नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देगी। इस योजना में कुल 755.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सीएम विजय की अहम घोषणाएं-

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम विजय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाओं का ऐलान किया। सरकार ने पूर्व सैनिकों, दिव्यांग पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

– पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी: दो बेटियों तक मिलने वाली सहायता राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया जाएगा।
– दिव्यांग पूर्व सैनिकों को राहत: दिव्यांग पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मिलने वाली मासिक सहायता 5 हजार से बढ़ाकर 7 हजार रुपये की जाएगी।
– स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन: स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ाकर 23 हजार रुपये और उनके आश्रितों की पारिवारिक पेंशन 12,500 रुपये करने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े- वंदे मातरम् विवाद: BJP का आरोप- सोनिया ने रोकने की कोशिश की, कांग्रेस ने दिया ये जवाब

वंदे मातरम् विवाद: BJP का आरोप- सोनिया ने रोकने की कोशिश की, कांग्रेस ने दिया ये जवाब

Vande Mataram Row:

Vande Mataram Row: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने सोनिया गांधी पर राष्ट्रगीत के गायन को रोकने का संकेत देने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी वंदे … Read more

पीएम मोदी का एक सूत्रीय मंत्र: नक्सलियों को पहचानें और करें अलग

 PM Modi Naxalites:

PM Modi Naxalites: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। करीब 75 मिनट के अपने भाषण में पीएम मोदी ने नक्सलवाद, महिला आरक्षण, युवाओं, आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य समेत कई अहम मुद्दों पर बात की। नक्सलवाद को लेकर … Read more

UMANG-DigiLocker का दायरा क्यों बढ़ा रही सरकार? जानिए जनता को क्या होगा फायदा

UMANG-DigiLocker:

UMANG-DigiLocker: केंद्र सरकार डिजिटल सेवाओं को आम लोगों के लिए आसान और एक जगह उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दे रही है। इसी दिशा में UMANG और DigiLocker प्लेटफॉर्म्स का दायरा तेजी से बढ़ाया जा रहा है। 31 जुलाई तक UMANG पर 2,575 सेवाएं, जबकि DigiLocker पर 5,437 तरह के डॉक्यूमेंट्स और सर्विसेज जोड़ी जा चुकी हैं।

UMANG-DigiLocker: UMANG-DigiLocker पर क्या नया जुड़ा-

सरकार इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग विभागों और राज्यों की सेवाओं को जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। हाल के विस्तार में बिजली बिल, फैमिली ID, आयुष्मान भारत PM-JAY कार्ड, कुछ राज्यों के एडमिट कार्ड और मार्कशीट जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं। इसके अलावा बैंक स्टेटमेंट, TDS और ब्याज सर्टिफिकेट के साथ इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

UMANG-DigiLocker: UMANG में तेजी से बढ़ीं सेवाएं-

UMANG ऐप के जरिए लोगों को कई सरकारी सेवाएं एक ही जगह पर मिल रही हैं। इनमें आवेदन, बिजली बिल भुगतान, पेंशन, स्कॉलरशिप, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और EPFO क्लेम जैसी सेवाएं शामिल हैं। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अकेले फरवरी से जुलाई के बीच UMANG पर 129 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं।

DigiLocker से दस्तावेज रखना हुआ आसान-

DigiLocker के जरिए लोग अपने जरूरी दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। मार्कशीट, सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता से लोगों को बार-बार कागजी दस्तावेज साथ रखने की जरूरत कम होती है।

आम जनता को क्या होगा फायदा-

UMANG और DigiLocker का विस्तार होने से लोगों को अलग-अलग सरकारी वेबसाइट और कार्यालयों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे। एक ही डिजिटल इकोसिस्टम में ज्यादा सेवाएं और दस्तावेज उपलब्ध होने से आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल आसान हो सकता है। सरकार का फोकस डिजिटल सेवाओं को ज्यादा व्यापक, सुविधाजनक और आम लोगों की पहुंच में लाने पर है।

यह भी पढ़े- बारिश में स्कूल जाने की परेशानी, छात्रा की गुहार पर बनी सड़क; CM योगी तक पहुंची आवाज

बारिश में स्कूल जाने की परेशानी, छात्रा की गुहार पर बनी सड़क; CM योगी तक पहुंची आवाज

Aligarh Girl: छात्रा की सड़क बनाने की गुहार पर योगी का एक्शन

Aligarh Girl: अलीगढ़ में बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ से परेशान एक स्कूली छात्रा की शिकायत अब जमीन पर बदलाव का रूप ले रही है। छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्कूल जाने वाली सड़क की समस्या दूर कराने की अपील की थी। वीडियो सामने आने के बाद … Read more

पीएम मोदी के साथ तिरंगा फहराने वाली कैप्टन रितिका खरेता कौन हैं? जानिए उनका सफर

Captain Ritika Khareta:

Captain Ritika Khareta: इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महिला सैन्य अधिकारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इंडियन आर्मी की कैप्टन रितिका खरेता ध्वजारोहण की प्रक्रिया के दौरान पीएम मोदी के साथ मौजूद रहीं और उन्होंने तय प्रोटोकॉल के तहत अपनी … Read more

Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास, वेल्स को 3-1 से हराया

 Hockey World Cup 2026:

Hockey World Cup 2026: पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारत ने अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से मात देकर जीत हासिल की। इस जीत के … Read more

देवेंद्र नाथ महतो बोले- आखिरी सांस तक तिरंगा फहराऊंगा, अस्पताल से निकलने से रोके जाने पर जताई नाराजगी

Jharkhand News

Jharkhand News: झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच रांची के सदर अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा बयान दिया। करीब दो सप्ताह से भूख हड़ताल पर चल रहे महतो ने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर … Read more

फतेहपुर PWD कार्यालय में उल्टा फहराया तिरंगा, अफसरों ने दी सलामी; वीडियो वायरल

Fatehpur

Fatehpur: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पूरा देश राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, वहीं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से तिरंगे के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। यहां लोक निर्माण विभाग (PWD) के निर्माण खंड प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज … Read more

फूड सेफ्टी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पैकेट के सामने लेबलिंग पर केंद्र से फैसला लेने को कहा

 Supreme Court Food Safety:

Supreme Court Food Safety: फूड सेफ्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार को प्री-पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैकेज लेबलिंग (FOPL) को लेकर फैसला लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी व्यवस्था से उपभोक्ताओं, खासकर बच्चों को स्वस्थ भोजन चुनने में मदद मिल सकती है। Supreme Court Food Safety: … Read more