‘बिट्टू तबाही’ की अनोखी पहल, BSc छात्र ने अकेले चमकाई MP की अजनार नदी

MP News:

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां 21 वर्षीय बीएससी छात्र सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से जाना जाता है, ने प्रदूषित अजनार नदी की सफाई का बीड़ा उठाया।

MP News: अकेले उठाया नदी की सफाई का बीड़ा-

बिट्टू ने इस मुहिम की शुरुआत इसी साल 26 जनवरी से की थी। शुरुआत में उन्होंने लगभग अकेले ही नदी से कचरा और मलबा हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नदी की सफाई के दौरान उनका सामना सांपों से भी हुआ। वहीं, स्थानीय मंदिर के पास सफाई करते समय उनके अंगों में संक्रमण भी हो गया। इसके बावजूद उन्होंने सफाई अभियान जारी रखा और अपने कदम पीछे नहीं खींचे।

MP News: सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें-

बिट्टू ने सफाई अभियान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में नदी की सफाई से पहले और बाद की स्थिति साफ दिखाई दे रही थी। ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की बिट्टू से मुलाकात-

बिट्टू की मुहिम की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक भी पहुंची। इसके बाद सीएम ने उनसे मुलाकात की और उनके काम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिट्टू ने सिर्फ एक नदी की सफाई नहीं की, बल्कि समाज को यह संदेश दिया है कि बड़े बदलाव के लिए हमेशा बड़ी भीड़ की जरूरत नहीं होती। एक व्यक्ति की सच्ची पहल भी बदलाव की शुरुआत कर सकती है। सीएम ने मध्य प्रदेश सरकार के ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, उनका पुनर्जीवन और इसमें आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

अब प्रशासन और स्थानीय लोग भी आए आगे-

बिट्टू की मेहनत को देखते हुए ब्यावरा नगर पालिका भी सफाई अभियान में उनके साथ आ गई। नगर पालिका के सब-इंजीनियर रूपेश कुमार नेताम ने बताया कि पालिका अभियान में पूरा सहयोग कर रही है। नदी से कचरा और मलबा हटाने के लिए भारी मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन ने पुराने कचरे, मलबे और पॉलीथिन को हटाने के लिए पोक्लेन मशीन भी तैनात की। बिट्टू की पहल से प्रेरित होकर स्थानीय नागरिक भी इस अभियान से जुड़ने लगे। अधिकारियों के मुताबिक, मानसून के पानी ने भी नदी की सफाई में काफी मदद की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई नदी की ‘पहले और बाद’ की तस्वीरों को अधिकारियों ने वास्तविक बताया है।

गंदे पानी को रोकना सबसे बड़ी चुनौती-

नदी की सफाई के बाद भी इसके सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, नदी के प्रदूषण की मुख्य वजह इसमें गिरने वाला गंदा पानी है। ब्यावरा में कुल पांच बड़े नाले सीधे नदी में गंदा पानी गिराते हैं।

14.77 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा STP-

गंदे पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका ने करीब 14.77 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, STP बनने के बाद नालों का गंदा पानी नदी में जाने से रोका जा सकेगा। इससे अजनार नदी के प्रदूषण की समस्या को स्थायी रूप से दूर करने में मदद मिलेगी

यह भी पढ़े- हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े पोस्ट पर घिरीं निशु आजाद, मिला पोस्ट हटाने का अल्टीमेटम, पुलिस में शिकायत

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: 9 अगस्त से भोपाल-रीवा समेत 4 नए हवाई रूट पर शुरू होंगी सीधी उड़ानें

Mp News: मध्य प्रदेश को 9 अगस्त को मिलेंगी 4 नई उड़ानें

Mp News: मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 9 अगस्त को प्रदेश को चार नई सीधी हवाई सेवाओं की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में इन सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री … Read more

भोपाल में किसान आंदोलन तेज, बैरिकेडिंग तोड़ राजधानी में घुसे हजारों किसान; CM हाउस कूच, हाईकोर्ट ने ऑनलाइन खाद वितरण को सही ठहराया

 MP Farmers Protest:

MP Farmers Protest: मध्य प्रदेश में मूंग की 100 फीसदी सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ‘किसान क्रांति पैदल यात्रा’ मंगलवार को भोपाल पहुंच गई। राजधानी की सीमा पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर हजारों किसान शहर में दाखिल हो गए और मुख्यमंत्री आवास की ओर … Read more

MP के 1900 सरकारी स्कूल बिना टीचर के, CAG रिपोर्ट पर हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

MP News:

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका में दावा किया गया है कि प्रदेश के करीब 1,900 सरकारी स्कूल बिना किसी शिक्षक के संचालित हो रहे हैं। कोर्ट ने सरकार और अन्य संबंधित पक्षों को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

MP News: CAG रिपोर्ट के आधार पर दायर हुई याचिका-

यह जनहित याचिका अधिवक्ता सौरभ त्रिपाठी ने दायर की है। याचिका में कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (CAG) की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2018 से मार्च 2023 के बीच प्रदेश के 66,814 सरकारी स्कूलों का ऑडिट किया गया था। जांच में सामने आया कि 1,895 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं था, जबकि इनमें से 1,379 स्कूलों में छात्र नामांकित थे।

MP News: शिक्षकों की तैनाती में गड़बड़ी का आरोप-

याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश में शिक्षकों की तैनाती संतुलित तरीके से नहीं की गई। इसमें कहा गया है कि 435 ऐसे स्कूल हैं जहां कोई छात्र नहीं है, लेकिन वहां शिक्षक तैनात हैं। वहीं 128 शिक्षकों को 320 ऐसे स्कूलों में भेज दिया गया, जहां शिक्षकों के पद ही स्वीकृत नहीं थे।

10वीं का रिजल्ट भी गिरा-

याचिका में दावा किया गया है कि शिक्षकों की कमी का असर छात्रों के प्रदर्शन पर भी पड़ा। इसमें कहा गया है कि 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 2018-19 में 67% था, जो 2021-22 में घटकर 38% रह गया।

निरीक्षण में लापरवाही का भी आरोप-

याचिका में अप्रैल 2026 की एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि इंदौर, मंडला और श्योपुर समेत कई जिलों में शिक्षा अधिकारियों ने नियमों के अनुसार स्कूलों का निरीक्षण नहीं किया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि 14 शिक्षा अधिकारियों को अन्य विभागों में प्रतिनियुक्त किया गया, जबकि उनका वेतन करीब 3.27 करोड़ रुपये स्कूल शिक्षा विभाग से ही दिया जाता रहा।

कोर्ट से क्या मांग की गई-

याचिकाकर्ता ने इसे बच्चों के शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए हाई कोर्ट से मांग की है कि जिन 1,895 स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, वहां तय समय-सीमा के भीतर नियुक्तियां कराई जाएं। साथ ही शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी गठित करने की भी मांग की गई है।

हाई कोर्ट ने क्या कहा-

एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने मामले में राज्य सरकार समेत सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि नोटिस का जवाब चार सप्ताह के भीतर दाखिल किया जाए

यह भी पढ़े- सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने पर कोर्ट में क्या-क्या हुआ? जानें सुनवाई की पूरी दलीलें

मदद के बहाने हाथ पकड़ रेहान ने हिंदू छात्रा की कलाई पर लिखा उर्दू में नाम, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, MP पुलिस ने दबोचा

मदद के बहाने पकड़ा हाथ, छात्रा की कलाई पर उर्दू में लिखा नाम

MP News: मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित एसएन कॉलेज परिसर में छात्रा के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक रेहान निवासी छोटी बोरगांव, खंडवा को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद … Read more

उज्जैन-जावरा राजमार्ग को मिली रफ्तार, आज CM मोहन रखेंगे 5,017 करोड़ की मेगा परियोजना की आधारशिला

MP News

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शुक्रवार को 5,017 करोड़ रुपए की उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड चार-लेन राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 98.73 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग का निर्माण मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) द्वारा किया जाएगा और इसके दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। यह राजमार्ग उज्जैन दक्षिण, घटिया, नागदा-खाचरोद, … Read more

MP ने रचा इतिहास! वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्यों को दी जगह, वक्फ संशोधन कानून 2025 के तहत मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला

देश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य

MP News: मध्य प्रदेश ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम-2025 के प्रावधानों को लागू करते हुए इतिहास रच दिया है। राज्य सरकार ने पहली बार वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम (हिंदू) सदस्यों को शामिल किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने नए वक्फ कानून के तहत अपने वक्फ … Read more

युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई PM मोदी की पेंटिंग

चाय से बनाई PM मोदी की पेंटिंग

MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कुचरोद गांव के युवा कलाकार राहुल कुमार लोहार ने अपनी रचनात्मकता और अनोखी कलात्मक सोच से एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक खास पेंटिंग बनाई है, लेकिन इस कलाकृति की सबसे खास बात यह है कि इसे आम … Read more

मोहन कैबिनेट ने विकास और जनकल्याण के लिए छह हजार करोड़ रुपये किए मंजूर

Mp News:

Mp News: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास, शिक्षा, किसान कल्याण और सामाजिक उत्थान को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए लगभग 5,960 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई। … Read more

MP में प्रशासन की लापरवाही, बिजली के तार बने लोगों की मौत के कारण

MP News : एमपी की सड़को में बिजली के खम्बो की तार की कोई व्यवस्था ही नहीं है। जगह-जगह सड़को में , गलियों में , बाजार में और भीड़-भाड़  वालों जगहों में बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है और लोगों की जान का खतरा बना हैं। मुख्य सड़क से लेकर मार्केट हर जगह यह … Read more