पांच राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग

By-elections 2026:

By-elections 2026: चुनाव आयोग ने देश की छह खाली सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों में पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट शामिल है। सभी सीटें संबंधित विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी।

By-elections 2026: इन विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव-

उपचुनाव के लिए तमिलनाडु की दो, पश्चिम बंगाल की दो और पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट शामिल है।

– मदुरंतकम — तमिलनाडु
– धारापुरम — तमिलनाडु
– थट्टांचावडी — पुडुचेरी
– रेजीनगर — पश्चिम बंगाल
– नंदीग्राम — पश्चिम बंगाल

By-elections 2026: असम की नगांव लोकसभा सीट भी शामिल-

विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। यहां सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी।

9 सितंबर से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया-

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 9 सितंबर 2026 को उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवार 16 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी, जबकि 19 सितंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी।

6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को मतगणना-

सभी छह सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

इस्तीफों के कारण खाली हुईं सीटें-

इन सभी सीटों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे के कारण उपचुनाव की स्थिति बनी है। तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट से विधायक मरागथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा के इस्तीफे के बाद सीटें खाली हुईं। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट से विधायक हुमायूं कबीर और नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहा है। वहीं पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट विधायक एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

यह भी पढ़े- क्या बंगाल में बैन होगा मांस-मछली? बाबा बागेश्वर के बयान से छिड़ी नई बहस

250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए ईशान किशन, जानें क्यों छोड़ा मैदान

Ishan Kishan 250 Runs:

Ishan Kishan 250 Runs: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ईशान ने 250 रनों की बेहतरीन पारी खेली। खास बात यह रही कि वह आउट नहीं हुए और उन्हें कोई चोट भी नहीं लगी, फिर भी 250 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर चले गए।

Ishan Kishan 250 Runs: 250 रन के बाद क्यों छोड़ा मैदान-

ईशान किशन ने 250 रन पूरे करने के बाद मैदान छोड़ने का फैसला चेन्नई की तेज गर्मी के कारण किया। बल्लेबाजी के दौरान उन्हें काफी पसीना आया और 250 रन के स्कोर तक पहुंचने के बाद उन्हें चक्कर भी महसूस हुआ। ईसके बाद तुरंत फिजियो मैदान पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए ईशान ने आगे बल्लेबाजी नहीं करने का फैसला किया और वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

Ishan Kishan 250 Runs: 301 गेंदों में बनाए 250 रन-

ईशान ने अपनी पारी के दौरान शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 71 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि 118 गेंदों में शतक जड़ा। इसके बाद 204 गेंदों में 150 रन और 270 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। ईशान ने 300 गेंदों में 250 रन पूरे किए और इसके बाद मैदान छोड़ दिया। उन्होंने कुल 301 गेंदों में 250 रन बनाए, जिसमें 27 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 83.06 का रहा।

भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का दावा-

ईशान किशन की इस पारी ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की उनकी दावेदारी को भी मजबूत किया है। लंबे समय बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बड़ी पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

ईस्ट जोन ने बनाए 646 रन-

मैच की बात करें तो 143 ओवर का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 6 विकेट के नुकसान पर 646 रन बना लिए हैं। ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदों में 101 रन बनाए। शिखर मोहन ने 120 गेंदों में 85 रन और अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रन की पारी खेली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 44 रन बनाए।

साउथ जोन के गेंदबाज रहे बेअसर-

साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं बना सके। त्रिपुरना विजय ने 15 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि चामा वी मिलिंद ने 18 ओवर में 81 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने 22 ओवर में 122 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

यह भी पढ़े- क्या बंगाल में बैन होगा मांस-मछली? बाबा बागेश्वर के बयान से छिड़ी नई बहस

क्या बंगाल में बैन होगा मांस-मछली? बाबा बागेश्वर के बयान से छिड़ी नई बहस

 Bengal Meat Fish Ban:

Bengal Meat Fish Ban: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांस-मछली की बिक्री और सेवन को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। जन्माष्टमी के मौके पर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बाबा बागेश्वर के नाम से जाना जाता है, पश्चिम बंगाल के लिलुआ पहुंचे थे। यहां हनुमंत कथा के दौरान उन्होंने … Read more

LPG सिलेंडर बुकिंग नियम बदला, अब 25 दिन में बुक करा सकेंगे दूसरा सिलेंडर

LPG Cylinder Booking Rule:

LPG Cylinder Booking Rule: ग्रामीण इलाकों में रहने वाले घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब ग्रामीण उपभोक्ताओं को दूसरा गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे LPG रीफिल की बुकिंग का अंतराल घटाकर 25 दिन कर … Read more

UP 2027 में CM का चेहरा कौन? योगी से लेकर मोदी-शाह तक 7 नाम, पंकज चौधरी के बयान ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस!

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी चर्चा अभी से तेज हो गई है। क्या बीजेपी एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी या पार्टी किसी नए नाम के साथ मैदान में उतरेगी? इस सवाल पर बीजेपी के प्रदेश … Read more

हवा में तेजी से कम होने लगा इंजन ऑयल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express:

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 सोमवार को कोच्चि से अबू धाबी के लिए रवाना हुई थी। उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद क्रू को इंजन नंबर-1 में तेल का स्तर तेजी से कम होने की जानकारी मिली। उस समय विमान करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। तेल का प्रेशर लगातार कम होने और डेंजर जोन तक पहुंचने के बाद क्रू ने इंजन नंबर-1 को बंद करने का फैसला लिया। इसके बाद विमान को अबू धाबी ले जाने के बजाय वापस कोच्चि लाने का निर्णय किया गया।

Air India Express: क्रू ने किया FORDEC असेसमेंट-

सूत्रों के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए पायलट और को-पायलट ने FORDEC असेसमेंट किया। यह आपातकालीन या जटिल परिस्थितियों में निर्णय लेने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला Structured Decision-Making मॉडल है। क्रू ने स्थिति का आकलन करने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतार दिया। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Air India Express: मुंबई में भी टला था बड़ा हादसा-

इससे पहले जुलाई में मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आने की स्थिति में पहुंच गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की लैंडिंग के बाद रनवे खाली नहीं हुआ था, जबकि एयर इंडिया का एक विमान उसी रनवे से टेकऑफ के लिए तैयार था। स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत निर्देश जारी किए और एयर इंडिया के विमान का टेकऑफ रोक दिया गया। इससे संभावित बड़ा हादसा टल गया था।

यह भी पढ़े- विधानसभा में CM विजय का विपक्ष पर हमला, बोले- महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा

विधानसभा में CM विजय का विपक्ष पर हमला, बोले- महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा

CM Vijay Assembly Warning:

CM Vijay Assembly Warning: तमिलनाडु विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने विपक्षी दल DMK पर जमकर हमला बोला। विधानसभा में बोलते हुए विजय ने अपनी राजनीतिक जीत में महिलाओं की भूमिका को अहम बताया और कहा कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र भाषा को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

CM Vijay Assembly Warning: महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा पर सख्त हुए विजय-

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी राजनीतिक सफलता के पीछे महिलाओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजनीतिक आलोचना भले ही तीखी हो सकती है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक या अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। विजय ने विधानसभा में कहा कि लोगों ने अन्ना, एमजीआर, एनटीआर और अब विजय जैसे नेताओं को जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

CM Vijay Assembly Warning: DMK पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप-

विजय ने अपने भाषण के दौरान DMK पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी और उनके सहयोगियों पर TASMAC की दुकानों से कथित तौर पर 10 से 100 रुपये तक की वसूली करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि जहां भी DMK मौजूद है, वहां गलत काम होते हैं।

सरकारिया आयोग की रिपोर्ट का किया जिक्र-

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि DMK ने उन्हें तीन विभागों की फाइलें खोलने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि इन विभागों में DMK सरकार के दौरान भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए गए थे। विजय ने कहा कि इन मामलों पर आगे बढ़ने से पहले वह 1988 में बनी सरकारिया आयोग की रिपोर्ट पढ़ना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि आयोग ने तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि पर पद के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाए थे। विजय ने ED की ओर से लगाए गए आरोपों का भी जिक्र किया और कहा कि पिछली सरकार के दौरान पार्टी फंड के नाम पर पैसे इकट्ठा करने के आरोप सामने आए थे।

वोट नहीं देने वालों को लेकर भी साधा निशाना-

मुख्यमंत्री विजय ने DMK के एक नेता के कथित बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी राजनीतिक दल की सोच ऐसी है कि उसे वोट नहीं देने वालों को मर जाना चाहिए, तो फिर उसे राजनीतिक दल बने रहने का क्या अधिकार है। उन्होंने कहा कि यही लोग पिछले 50 वर्षों से DMK को वोट देते आए हैं। विजय ने सवाल उठाया कि ऐसी सोच रखने वाली पार्टी जनता का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकती है।

DMK ने विजय पर किया पलटवार-

वहीं, DMK ने भी मुख्यमंत्री विजय के बयान पर पलटवार किया। DMK नेता आरएस भारती ने आरोप लगाया कि विजय विधानसभा में फिल्मों की तरह व्यवहार कर रहे थे और दर्शकों को प्रभावित करने वाला रवैया अपना रहे थे। भारती ने सरकारिया आयोग के मुद्दे पर विजय को घेरते हुए कहा कि जिस समय की शिकायत और घटनाओं का जिक्र किया जा रहा है, उस समय विजय का जन्म भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि इन मामलों को कई दशक बीत चुके हैं और जनता पहले ही इन मुद्दों को खत्म कर चुकी है।

भारती ने कहा कि DMK इसके बाद कई बार सत्ता में आ चुकी है। उन्होंने विजय पर जनता और अपने दर्शकों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। तमिलनाडु की राजनीति में यह बयानबाजी ऐसे समय में सामने आई है, जब मुख्यमंत्री विजय और DMK के बीच विधानसभा के भीतर राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़े- सीएम योगी से मुलाकात का आसान तरीका क्या है? जनता दरबार, अपॉइंटमेंट और संपर्क की पूरी जानकारी

सीएम योगी से मुलाकात का आसान तरीका क्या है? जनता दरबार, अपॉइंटमेंट और संपर्क की पूरी जानकारी

जनता दरबार में सीएम योगी से कैसे मिलें?

सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करना चाहते हैं तो जनता दरबार, मुख्यमंत्री कार्यालय, अपॉइंटमेंट और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया जा सकता है। जानिए जनता दरबार में रजिस्ट्रेशन का तरीका, जरूरी दस्तावेज, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के आसान तरीके।

चेन्नई मेट्रो में ‘गर्लफ्रेंड’ से ब्याज की तुलना, विज्ञापन पर बवाल; DMK सांसद ने उठाए महिला सम्मान पर सवाल

Chennai Metro Girlfriend: विज्ञापन लोगों का ध्यान खींचने के लिए कितना अलग हो सकता है? क्या मजाकिया अंदाज में बनाई गई कोई विज्ञापन लाइन विवाद की वजह बन सकती है? चेन्नई मेट्रो में लगे एक विज्ञापन को लेकर इन दिनों यही सवाल चर्चा में है। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज समझाने के लिए गर्लफ्रेंड का … Read more

राज्य स्तर पर चमका नाम, अब जिले में मिला सम्मान; शिक्षिका संघमित्रा की उपलब्धि ने बढ़ाया अलीगढ़ का गौरव

संघमित्रा को शिक्षक दिवस पर जिला सम्मान

अलीगढ़ के प्राथमिक विद्यालय गौंडलपुर की सहायक अध्यापिका संघमित्रा को शिक्षक दिवस पर जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 में उन्होंने राज्य स्तरीय कला एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल किया था। उनकी उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ।