हिमाचल कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा के बीच दिल्ली से लौटे मंत्री, हाईकमान के फैसले पर नजर

Himachal Cabinet Reshuffle:

Himachal Cabinet Reshuffle: हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिल्ली गए कैबिनेट मंत्री शिमला लौट आए हैं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर वीरवार को दिल्ली से लौटने के बाद सीधे राज्य सचिवालय पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों और महत्वपूर्ण फाइलों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री सहित अन्य कैबिनेट मंत्री भी दिल्ली से लौट आए हैं, हालांकि वह सचिवालय में मौजूद नहीं थे। मंत्रियों के दिल्ली दौरे के बाद अब सभी की नजर कांग्रेस हाईकमान के राजनीतिक फैसले पर टिकी हुई है।

Himachal Cabinet Reshuffle: मंत्रियों ने हाईकमान को दिया फीडबैक-

कैबिनेट मंत्रियों के दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात प्रस्तावित थी, लेकिन यह बैठक नहीं हो सकी। हालांकि, मंत्रियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक हालात और अपने-अपने विभागों के कामकाज से जुड़ा फीडबैक हाईकमान को दिया। इसी वजह से मंत्रियों के दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक सरकार या कांग्रेस संगठन की ओर से किसी संभावित बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।

Himachal Cabinet Reshuffle: हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें-

दिल्ली से मंत्रियों की वापसी के बाद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच होने वाली बातचीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी हाईकमान प्रदेश सरकार के कामकाज और मंत्रियों की भूमिका को लेकर फीडबैक लेने के बाद क्या राजनीतिक निर्णय करता है, इस पर सभी की निगाहें हैं। मंत्रियों के प्रदर्शन, उनके विभागों की स्थिति और सरकार के साढ़े तीन साल के कामकाज को लेकर भी पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है।

कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों पर नजर-

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर भी राजनीतिक नजरें रहेंगी।

शिक्षा मंत्री ने दिल्ली दौरे पर दी सफाई-

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात भी हुई और हाईकमान को फीडबैक दिया गया।

यह भी पढ़े- रोहित शर्मा की टी-शर्ट ने मचाई सनसनी, ‘नॉन कमिटल’ लिखकर अगरकर पर तंज

रोहित शर्मा की टी-शर्ट ने मचाई सनसनी, ‘नॉन कमिटल’ लिखकर अगरकर पर तंज

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बल्ला नहीं बल्कि उनकी टी-शर्ट है। रोहित जल्द ही टीवी पर एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। वह ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ नाम के एंटरटेनमेंट शो को होस्ट करने जा … Read more

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव समेत 9 के खिलाफ आरोप तय

IRCTC case:

IRCTC case: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को उस दिन … Read more

BRICS में भारत की रणनीति क्या होगी? दोस्ती, कारोबार और राष्ट्रीय हित का गणित समझिए

BRICS Summit

BRICS Summit: नई दिल्ली में होने वाला BRICS शिखर सम्मेलन भारत के लिए सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन नहीं, बल्कि उसकी विदेश नीति और कूटनीतिक संतुलन की बड़ी परीक्षा है। वैश्विक राजनीति में बढ़ती ध्रुवीयता के बीच भारत को एक तरफ रूस और चीन के साथ अपने रिश्ते संभालने हैं, तो दूसरी ओर अमेरिका और यूरोप … Read more

1.1 अरब की मंदारिन से 60 करोड़ की हिंदी तक, BRICS में लगेगा भाषाओं का महाकुंभ

BRICS Summit 2026:

BRICS Summit 2026: 12-13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े देशों के नेता और प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारत मंडपम में होने वाली इस बैठक में राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ अलग-अलग भाषाओं का भी अनोखा संगम देखने को मिलेगा। सम्मेलन में मंदारिन, हिंदी, रूसी, अरबी, पुर्तगाली, … Read more

पाकिस्तान को मिला नया ‘स्पीड स्टार’, 21 साल के रजाउल्लाह ने डेब्यू में मचाया कहर

Razaullah Test Debut:

Razaullah Test Debut: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक और युवा तेज गेंदबाज मिल गया है। इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को आउट कर शानदार शुरुआत की।

Razaullah Test Debut: पहले ही ओवर में जो रूट को किया आउट-

रजाउल्लाह ने अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में करीब 143 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी और जो रूट को पवेलियन भेज दिया। उनकी तेज गेंदबाजी देखकर क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ भी प्रभावित नजर आए। मैच के पहले दिन रजाउल्लाह ने कुल 10 ओवर गेंदबाजी की और 46 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। डेब्यू टेस्ट में उनका प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए बड़ी उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है।

Razaullah Test Debut: शोएब अख्तर और वकार यूनिस से होने लगी तुलना-

रजाउल्लाह की तेज रफ्तार और गेंदबाजी एक्शन की तुलना पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और वकार यूनिस से की जा रही है। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उनकी गेंदों में अच्छी गति देखने को मिली है। पाकिस्तान क्रिकेट में एक समय तेज गेंदबाजों की लंबी फेहरिस्त हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ समय में ऐसे गेंदबाज कम देखने को मिले हैं। ऐसे में रजाउल्लाह का उभरना टीम के लिए अहम माना जा रहा है।

7 बदलाव के बाद मिला टीम में मौका-

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम में सात बड़े बदलाव किए गए। इसी बदलाव के दौरान रजाउल्लाह को टेस्ट टीम में जगह मिली और उन्होंने अपने डेब्यू से ही खुद को साबित करने की कोशिश की। रजाउल्लाह का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 30 विकेट हासिल किए हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान की नई ‘स्पीड मशीन’ के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े- PM मोदी के आमंत्रण पर 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल

PM मोदी के आमंत्रण पर 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल

Xi Jinping India Visit:

Xi Jinping India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आएंगे। वह BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 12 और 13 सितंबर को भारत में रहेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर उनके दौरे की जानकारी साझा की है। इस घोषणा के बाद दोनों देशों के कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Xi Jinping India Visit: BRICS सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे शी जिनपिंग-

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS सम्मेलन की बैठकों में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेंगे। भारत की मेजबानी में होने वाले इस सम्मेलन में सदस्य देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार और आपसी सहयोग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। ऐसे में शी जिनपिंग के भारत दौरे को कूटनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Xi Jinping India Visit: 2019 में हुआ था शी जिनपिंग का आखिरी भारत दौरा-

शी जिनपिंग करीब 7 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक बैठक के लिए भारत का दौरा किया था। शी जिनपिंग ने 11 और 12 अक्टूबर 2019 को भारत का दौरा किया था। उस दौरान चीनी राष्ट्रपति के साथ करीब 200 अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था। दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई थी। अब लंबे अंतराल के बाद होने वाले शी जिनपिंग के इस भारत दौरे पर दोनों देशों के संबंधों और आगामी कूटनीतिक बातचीत को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़े- कर्नाटक में ‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस सरकार का आदेश, राजकीय कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ 2 पद

दिग्विजय सिंह की गैर-राजनीतिक यात्रा के राजनीतिक संदेश, आखिर क्या चाहती है कांग्रेस?

Politics: दिग्विजय सिंह की गैर-राजनीतिक यात्रा के राजनीतिक संदेश, आखिर क्या चाहती है कांग्रेस?

Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आगामी 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरु करने जा रहे हैं। हालांकि कहने को तो दिग्विजय सिंह यह कह रहे हैं कि उनकी यात्रा बिल्कुल गैर-रजनीतिक है, लेकिन इसमें कांग्रेस की भावी रणनीति की झलक दिखाई दे रही है।  हिंदुत्व विरोधी होने … Read more

कर्नाटक में ‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस सरकार का आदेश, राजकीय कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ 2 पद

Vande Mataram Karnataka:

Vande Mataram Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राजकीय कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के केवल शुरुआती दो पद गाने का निर्देश दिया है। हालांकि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और केंद्र सरकार के प्रतिनिधित्व वाले कार्यक्रमों में इसके सभी छह पद गाए जाएंगे। Vande Mataram Karnataka: राजकीय कार्यक्रमों में सिर्फ शुरुआती दो पद- कर्नाटक की कांग्रेस … Read more

26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर BJP का कब्जा, कांग्रेस को बड़ा झटका

Shimla Zila Parishad:

Shimla Zila Parishad: करीब 26 साल के लंबे अंतराल के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज की। वहीं, जुब्बल-कोटखाई के टिककर वार्ड से निर्दलीय सदस्य भरत सिंह क्लांटा को उपाध्यक्ष चुना गया। शिमला … Read more