एशियन गेम्स 2026: भारत ने कबड्डी में जीता गोल्ड, ईरान को हराया

Asian Games 2026:

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में कबड्डी का खिताब फिर अपने नाम किया और शानदार वापसी दर्ज की।

Asian Games 2026: फाइनल में भारत ने ईरान को 40-34 से हराया-

फाइनल मुकाबले में भारत और ईरान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रही। हाफ टाइम तक ईरान 18-17 से भारत से आगे था। दूसरे हाफ में भी ईरान ने भारत पर दबाव बनाए रखा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की। एक समय भारत 23-21 से आगे हुआ। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बनाए रखी। मैच के आखिरी 10 मिनट में भारत 29-24 से आगे था। अंत में भारत ने 40-34 से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।

Asian Games 2026: भारत ने कबड्डी में फिर कायम किया दबदबा-

एशियन गेम्स में कबड्डी को मेडल स्पोर्ट बनाए जाने के बाद से भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड रहा है। पुरुष टीम ने अब तक 9 फाइनल में से 8 बार गोल्ड मेडल जीता है। 2018 में भारत गोल्ड नहीं जीत सका था, लेकिन इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए हांगझोऊ एशियाई खेलों में खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय महिला टीम ने भी जीता गोल्ड-

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता। महिला टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर चौथी बार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। महिला कबड्डी की शुरुआत 2010 के एशियन गेम्स में हुई थी। इसके बाद भारत ने अब तक चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम-

सुनील कुमार (कप्तान), अंकित जागलान, अर्जुन देशवाल, आशु मलिक, असलम इनामदार, अयान लोहचाब, देवांक दलाल, गौरव खत्री, जयदीप दहिया, पवन सहरावत, राहुल सेठपाल, सुमित सांगवान।

यह भी पढ़े- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 17 लाख रुपये तक का एरियर, जानिए लेवल-वाइज गणित

Uttarkashi Red Alert: उत्तरकाशी में रेड अलर्ट, गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा रोकी गई

Uttarkashi Red Alert:

Uttarkashi Red Alert: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के मद्देनजर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र और स्मार्ट कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Uttarkashi Red Alert: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की लगातार निगरानी-

जिले की सभी तहसीलों से बारिश और भूस्खलन से जुड़ी सूचनाएं लगातार प्राप्त की जा रही हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके अलावा लाइव सीसीटीवी के माध्यम से गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की भी निगरानी की जा रही है।

Uttarkashi Red Alert: मशीनरी और मैनपावर तैयार रखने के निर्देश-

सभी एनएच, बीआरओ, लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अपनी-अपनी मशीनरी और मैनपावर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल रास्ता खुलवाने को कहा गया है।

सभी तहसीलों को अलर्ट मोड पर रखा गया-

उत्तरकाशी की सभी तहसीलें अलर्ट मोड पर रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 17 लाख रुपये तक का एरियर, जानिए लेवल-वाइज गणित

ज्ञानेश कुमार के पास गिरफ्तारी से सुरक्षा का प्रावधान, फिर क्यों उठ रहे कार्रवाई के सवाल?

Gyanesh Kumar:

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। इस हफ्ते लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोप दोहराते हुए ज्ञानेश कुमार को चेतावनी दी और उन्हें कथित वोटर लिस्ट हेरफेर के मामले में ‘सरकारी गवाह’ बनने की सलाह दी। विपक्ष की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग भी उठाई जा रही है। हालांकि, इस मांग के सामने 2023 में बने Chief Election Commissioner and Other Election Commissioners Act की धारा 16 का प्रावधान है। यह प्रावधान CEC और चुनाव आयुक्तों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों के दौरान किए गए कार्यों को लेकर सिविल या क्रिमिनल कार्यवाही से सुरक्षा देता है।

Gyanesh Kumar: विवाद के केंद्र में ज्ञानेश कुमार-

23 सितंबर को सामने आई एक रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग के भीतर मतभेद को लेकर चर्चा तेज हुई। रिपोर्ट में दावा किया गया कि ज्ञानेश कुमार के साथ काम कर रहे दो चुनाव आयुक्तों, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने करीब 10 महीनों में कई बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराईं। इन आपत्तियों का संबंध चुनावी रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) जैसे मुद्दों से बताया गया। हालांकि, दोनों चुनाव आयुक्तों ने इन आपत्तियों को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। विपक्ष के कई नेताओं ने SIR के तहत वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और कथित हेरफेर के आरोप लगाए हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने कहा है कि विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय होना सामान्य प्रक्रिया है और SIR समेत आयोग के अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।

Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार को क्या कानूनी सुरक्षा मिली है-

Chief Election Commissioner and Other Election Commissioners Act, 2023 की धारा 16 के मुताबिक, कोई अदालत मौजूदा या पूर्व CEC या चुनाव आयुक्त के खिलाफ उनके आधिकारिक कर्तव्यों के दौरान किए गए किसी काम, कार्रवाई या दिए गए बयान को लेकर सिविल या क्रिमिनल कार्यवाही शुरू या जारी नहीं रख सकती। यही प्रावधान ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी या मुकदमे की मांग के बीच कानूनी बहस का केंद्र बन गया है। हालांकि, इस सुरक्षा की सीमा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में दावा किया गया है कि यदि किसी कार्रवाई को आधिकारिक कर्तव्य का हिस्सा नहीं माना जाता, तो धारा 16 की सुरक्षा लागू नहीं होनी चाहिए।

कैसे बना चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का नया कानून-

2023 से पहले चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए संसद द्वारा बनाई गई कोई विशेष वैधानिक प्रक्रिया नहीं थी। मार्च 2023 में अनूप बरनवाल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संसद द्वारा कानून बनाए जाने तक प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की एक अंतरिम चयन समिति का प्रावधान किया था। इसके बाद संसद ने 2023 में नया कानून बनाया। इसमें CJI की जगह एक केंद्रीय मंत्री को चयन समिति में शामिल किया गया। इसी कानून की संवैधानिक वैधता और चुनाव आयुक्तों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं लंबित हैं।

धारा 16 को लेकर क्या है चुनौती-

वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया है कि वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर करना चुनाव आयुक्त के आधिकारिक कर्तव्य का हिस्सा नहीं माना जा सकता। याचिका में ज्ञानेश कुमार की जांच और उनके खिलाफ सामान्य कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका में जन प्रतिनिधित्व कानून और भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक इस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया है।

विपक्ष और बीजेपी आमने-सामने-

विपक्ष के कई नेता चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर के आरोप लगा चुके हैं। राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार से कथित अनियमितताओं के मामले में ‘सरकारी गवाह’ बनने की अपील भी की है। वहीं, बीजेपी ने चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया है और विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है।

क्या ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जा सकता है-

विपक्ष इससे पहले भी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में अलग प्रक्रिया अपनाने की कोशिश कर चुका है। अप्रैल में राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस तरह के प्रस्तावों को मंजूरी देने से इनकार किया था। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक विपक्ष की ओर से आगे एक और प्रस्ताव लाने की योजना की बात सामने आई है।

सुप्रीम कोर्ट में भी जारी है कानूनी लड़ाई-

NGO लोक प्रहरी की ओर से भी धारा 16 को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। अदालत ने अब तक इस प्रावधान पर रोक लगाने से इनकार किया है। 23 सितंबर को इसी मामले से जुड़े एक घटनाक्रम में दो जजों की बेंच के बंटे हुए फैसले के बाद 2023 के कानून से जुड़ा मामला मुख्य न्यायाधीश के पास भेजा गया। अब यह तय होना है कि इस मामले की सुनवाई संवैधानिक पीठ करेगी या नहीं। फिलहाल, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोप, उन्हें मिली कानूनी सुरक्षा और धारा 16 की संवैधानिक वैधता—तीनों मुद्दे अदालत और राजनीतिक बहस के केंद्र में हैं।

यह भी पढ़े- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 17 लाख रुपये तक का एरियर, जानिए लेवल-वाइज गणित

पीएम मोदी के आह्वान का ‘मर्म’, कैसे बेहतर समझ सकते हैं भाजपा कार्यकर्ता?

Opinion: पीएम मोदी के आह्वान का 'मर्म', कैसे बेहतर समझ सकते हैं भाजपा कार्यकर्ता?

Opinion: भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे वोट बैंक की राजनीति के बजाय सामाजिक सुधार और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए काम करें। ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ जैसे सिद्धांतों के प्रतिपादक पंडित दीनयाल उपाध्याय की जयंती पर इस आह्वान के गहरे मायने … Read more

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 17 लाख रुपये तक का एरियर, जानिए लेवल-वाइज गणित

 8th Pay Commission:

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी खबरों के बीच एरियर को लेकर चर्चा तेज है। कर्मचारियों को यह जानने में दिलचस्पी है कि नई सैलरी लागू होने के बाद उन्हें कितना फायदा मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि देरी होने पर कर्मचारियों को 17 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है।

8th Pay Commission: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग और क्यों मिलेगा एरियर-

आमतौर पर नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि, आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने और सरकार द्वारा उसे लागू करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में अगर रिपोर्ट 2027 के मध्य में आती है, तो 1 जनवरी 2026 से लागू होने की तारीख तक की बढ़ी हुई सैलरी का एरियर मिल सकता है।

8th Pay Commission: कैसे होगा एरियर का कैलकुलेशन-

एरियर की गणना मुख्य रूप से नई और पुरानी बेसिक पे के अंतर और देरी के महीनों पर निर्भर करेगी। इसका अनुमानित फॉर्मूला इस तरह है:

(नई बेसिक पे – पुरानी बेसिक पे) × देरी के महीने = अनुमानित एरियर

इसमें फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) की भी अहम भूमिका होगी। फिटमेंट फैक्टर जितना अधिक होगा, बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी और संभावित एरियर की रकम उतनी ही अधिक हो सकती है।

लेवल 6 के कर्मचारियों को कितना मिल सकता है-

लेवल 6 के कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक पे 35,400 रुपये है। 2.15 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर 20 महीने का अनुमानित एरियर करीब 8.14 लाख रुपये और 24 महीने का करीब 9.77 लाख रुपये हो सकता है। वहीं, 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर 20 महीने का एरियर करीब 11.12 लाख रुपये और 24 महीने की देरी पर करीब 13.34 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

लेवल 7 के कर्मचारियों को कितना फायदा-

लेवल 7 के कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक पे 44,900 रुपये है। 2.15 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर 20 महीने का एरियर करीब 10.33 लाख रुपये और 24 महीने का करीब 12.39 लाख रुपये हो सकता है। अगर 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो 24 महीने की देरी पर एरियर करीब 16.92 लाख रुपये यानी लगभग 17 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

लेवल 8 के कर्मचारियों का कितना बनेगा एरियर-

लेवल 8 के कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक पे 47,600 रुपये है। 2.15 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर 20 महीने का एरियर करीब 10.95 लाख रुपये और 24 महीने की देरी पर करीब 13.14 लाख रुपये हो सकता है।

HRA और दूसरे भत्तों का क्या होगा-

ऊपर दिया गया गणित केवल बेसिक पे में संभावित बढ़ोतरी पर आधारित है। HRA बेसिक पे से जुड़ा होता है, इसलिए नई सैलरी लागू होने पर इसमें भी बदलाव हो सकता है। वहीं, महंगाई भत्ता (DA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस का हिसाब अलग नियमों के तहत तय होता है।इसलिए हर भत्ते के एरियर की गणना इसी फॉर्मूले से होगी, ऐसा मानना सही नहीं होगा।

फिटमेंट फैक्टर पर रहेगी नजर-

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने और सिफारिशें लागू होने में कितना समय लगता है, यह एरियर की रकम के लिए अहम होगा। हालांकि, अंतिम एरियर और सैलरी में वास्तविक बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर और सरकार के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़े- जिस यूपी को उद्योगों से दूर कहा जाता था, वहीं दुनिया पहुंची खरीदारी करने, UPITS में दिखा योगी सरकार का नया मॉडल

PM मोदी से CM योगी की मुलाकात के क्या मायने? BIDA झांसी से यूपी चुनाव तक समझिए पूरा समीकरण

PM Modi Meeting CM Yogi: 26 सितंबर को नई दिल्ली में हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री के यूपी दौरे और बड़े प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन-शिलान्यास को लेकर चर्चा की बात सामने आई है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन और सरकार दोनों स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। नई दिल्ली में शनिवार को उत्तर प्रदेश के … Read more

भारत में कैसे चुने जाते हैं चुनाव आयुक्त? जानिए पूरी प्रक्रिया

Election Commissioner Selection:

Election Commissioner Selection: देश में इस वक्त चुनाव आयोग को लेकर चर्चा तेज है। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट सामने आने के बाद इलेक्शन कमीशन में बवाल मचा हुआ है। विपक्ष लगातार हमलावर है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर वे अपना पद छोड़ते हैं, तो अगला CEC कौन होंगे। साथ ही लोगों के मन में यह सवाल भी है कि चुनाव आयुक्त का चयन कैसे होता है और उनकी नियुक्ति कौन करता है। आइए जानते हैं चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया।

Election Commissioner Selection: क्या है पहली शर्त-

चुनाव आयुक्त का पद संभालने के लिए पहली जरूरी शर्त यह है कि उम्मीदवार केंद्र सरकार में सचिव के पद पर हो या इस पद पर रह चुका हो। इलेक्शन कमिश्नर के पद के लिए सीधे आवेदन नहीं किया जा सकता। इसके लिए प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव होना जरूरी है। पहले चुनाव आयुक्त का चयन सिर्फ इलेक्शन कमीशन के अंदर काम कर रहे अधिकारियों में से किया जाता था। हालांकि, अब मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 के तहत आयोग से बाहर के अधिकारियों को भी इस पद के लिए मौका दिया जाता है।

Election Commissioner Selection: क्या है चुनाव आयुक्त के चयन की प्रक्रिया-

इलेक्शन कमिश्नर के चयन के लिए कानून मंत्री की अध्यक्षता में एक सर्च कमेटी बनाई जाती है। यह कमेटी सचिव स्तर के अधिकारियों में से नाम चुनकर एक पैनल तैयार करती है। इसके बाद इस पैनल को सिलेक्शन कमेटी के सामने रखा जाता है। सिलेक्शन कमेटी में प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल होते हैं। यह समिति सर्च कमेटी की ओर से सुझाए गए नामों में से किसी एक को चुन सकती है। इसके अलावा समिति पैनल से बाहर किसी अन्य योग्य उम्मीदवार का नाम भी चुन सकती है।

पहले क्या था चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का सिस्टम-

मार्च 2023 से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया अलग थी। उस समय सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति इन नियुक्तियों को करते थे। संविधान में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए अलग से कोई विस्तृत प्रक्रिया तय नहीं थी।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अनूप बरनवाल बनाम भारत संघ मामले में सुनवाई करते हुए फैसला दिया था कि जब तक संसद इस संबंध में कोई कानून नहीं बनाती, तब तक प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और CJI मिलकर चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सिफारिश करेंगे।

2023 में बदला नियुक्ति का नियम-

साल 2023 में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर नया कानून लाया गया। इसके तहत उस चयन समिति में CJI की जगह एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को शामिल किया गया, जिसे प्रधानमंत्री खुद नामित करते हैं। इस तरह मौजूदा व्यवस्था में चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए सर्च कमेटी नामों का पैनल तैयार करती है और चयन समिति उन नामों पर फैसला करती है। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

यह भी पढ़े- क्या है ‘फॉर्म 47’? UN में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ किया जिक्र

क्या है ‘फॉर्म 47’? UN में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ किया जिक्र

Form 47 Pakistan:

Form 47 Pakistan: संयुक्त राष्ट्र (UN) की महासभा में भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। UN में भारतीय मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण का राइट ऑफ रिप्लाई के तहत जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने ‘फॉर्म 47 सरकार’ का जिक्र किया। इसके अलावा पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को आतंकवाद, धार्मिक असहिष्णुता, लोकतांत्रिक अधिकारों और कश्मीर के मुद्दे पर भी घेरा। ऐसे में जानते हैं कि फॉर्म 47 क्या है और इसका शहबाज शरीफ सरकार से क्या कनेक्शन है।

Form 47 Pakistan: इमरान खान की PTI ने लगाए थे गंभीर आरोप-

साल 2024 में पाकिस्तान में आम चुनाव हुए थे। इस चुनाव में वोटों की हेराफेरी और चुनाव परिणाम देर से जारी करने के आरोप लगे थे। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने दावा किया था कि फॉर्म 45 और फॉर्म 47 के आंकड़ों में भारी अंतर था। पार्टी ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जिताने के लिए चुनाव में हेराफेरी की गई। PTI का यह भी आरोप था कि इमरान खान को चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखने के लिए ऐसा किया गया। इसके बाद से शहबाज शरीफ सरकार पर फॉर्म 47 को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

Form 47 Pakistan: फॉर्म 47 चुनाव आयोग का आधिकारिक दस्तावेज-

फॉर्म 47 पाकिस्तान के चुनाव आयोग का आधिकारिक दस्तावेज है। इसके जरिए किसी निर्वाचन क्षेत्र के परिणामों को दर्ज किया जाता है। फरवरी 2024 के आम चुनाव के बाद PTI ने आरोप लगाया था कि फॉर्म 47 में दर्ज वोटों की संख्या मतदान केंद्रों के फॉर्म 45 में दर्ज आंकड़ों से अलग थी। पार्टी ने दावा किया कि फॉर्म 47 में हेरफेर करके PTI समर्थित उम्मीदवारों को हराया गया।

शहबाज शरीफ सरकार पर सेना के प्रभाव का आरोप-

पेटल गहलोत ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार पर सेना के प्रभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सेना का शासन है और सरकार के फैसलों में उसका प्रभाव है। उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया और ओसामा बिन लादेन का जिक्र किया। लादेन 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी अभियान में मारा गया था।

यह भी पढ़े- जिस यूपी को उद्योगों से दूर कहा जाता था, वहीं दुनिया पहुंची खरीदारी करने, UPITS में दिखा योगी सरकार का नया मॉडल

राज्यसभा के लिए BJP का यूपी प्लान क्या? स्मृति ईरानी-हरीश द्विवेदी समेत इन नामों पर चर्चा

UP Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान होते ही भारतीय जनता पार्टी के भीतर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। चुनाव 16 अक्टूबर को होना है। इन 10 सीटों में फिलहाल आठ BJP के पास हैं, जबकि एक-एक सीट समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज … Read more

जिस यूपी को उद्योगों से दूर कहा जाता था, वहीं दुनिया पहुंची खरीदारी करने, UPITS में दिखा योगी सरकार का नया मॉडल

CM Yogi

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण सिर्फ एक व्यापार मेले की शुरुआत नहीं है। यह उस बदलाव की तस्वीर भी पेश कर रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों से लेकर रक्षा निर्माण और आधुनिक उद्योगों तक को एक ही मंच पर वैश्विक बाजार से जोड़ने की कोशिश दिखाई … Read more