Home » धर्म » 3 जून 2026 पंचांग: पुरुषोत्तम मास का 18वां दिन, तृतीया तिथि के साथ विजय मुहूर्त का लाभ, भद्रा काल में बरतें सावधानी

3 जून 2026 पंचांग: पुरुषोत्तम मास का 18वां दिन, तृतीया तिथि के साथ विजय मुहूर्त का लाभ, भद्रा काल में बरतें सावधानी

3 जून 2026 पंचांग

3 June Panchang: सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। पंचांग के पांच मुख्य अंग तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार के आधार पर दिन की शुभता-अशुभता का आकलन किया जाता है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले लोग पंचांग देखकर शुभ समय का चयन करते हैं। 3 जून 2026, बुधवार के दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन अभिजीत और विजय मुहूर्त जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, हालांकि भद्रा का प्रभाव भी दिनभर रहेगा।

3 June Panchang: 3 जून 2026 पंचांग
3 जून 2026 पंचांग

पुरुषोत्तम मास का 18वां दिन

इस समय भगवान नारायण को समर्पित पुरुषोत्तम मास चल रहा है। बुधवार को इस पावन मास का 18वां दिन रहेगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 15 मिनट पर होगा। चंद्रमा का उदय रात 10 बजकर 4 मिनट पर होगा और चंद्रास्त अगले दिन यानी 4 जून को सुबह 7 बजकर 21 मिनट पर होगा।

तिथि, नक्षत्र और योग

पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि उदयातिथि के नियम के अनुसार पूरे दिन तृतीया तिथि का ही प्रभाव माना जाएगा।

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ होगा। शुभ योग सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं, वणिज करण भी सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा और उसके बाद विष्टि (भद्रा) करण रात 9 बजकर 21 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

3 June Panchang: बुधवार के शुभ मुहूर्त

यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य, पूजा-पाठ या शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो बुधवार को कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।

  • ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:02 बजे से 4:43 बजे तक
  • प्रातः संध्या : सुबह 4:22 बजे से 5:23 बजे तक
  • विजय मुहूर्त : दोपहर 2:38 बजे से 3:34 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त : शाम 7:14 बजे से 7:34 बजे तक
  • अमृत काल : शाम 7:37 बजे से रात 9:24 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त : रात 11:59 बजे से 4 जून को रात 12:40 बजे तक

अशुभ समय का रखें ध्यान

शुभ कार्यों के साथ-साथ कुछ ऐसे समय भी रहेंगे जिन्हें ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। इन अवधियों में नए और महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।

  • राहुकाल : दोपहर 12:19 बजे से 2:03 बजे तक
  • यमगण्ड : सुबह 7:07 बजे से 8:51 बजे तक
  • गुलिक काल –:सुबह 10:35 बजे से 12:19 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त : सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक

भद्रा का रहेगा प्रभाव

3 जून को भद्रा सुबह 8 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में भद्रा काल के दौरान कुछ मांगलिक और शुभ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बनाते समय भद्रा काल का विशेष ध्यान रखना उचित रहेगा।

इस प्रकार 3 जून 2026 का दिन शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के योगों से युक्त रहेगा। ऐसे में पंचांग के अनुसार समय का चयन करके कार्य करने से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें…Monalisa Case: मोनालिसा भोसले मामले में अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित