Home » अंतरराष्ट्रीय » जॉर्डन के चर्च में गोलीबारी की भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई

जॉर्डन के चर्च में गोलीबारी की भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई

Jordan Church Shooting:

Jordan Church Shooting: जॉर्डन के ऐतिहासिक चर्च में हुई गोलीबारी की भारत ने कड़ी निंदा की है। इस हमले में करीब 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 नागरिक घायल हो गए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस घटना को जघन्य आतंकवादी हमला करार देते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और प्रकारों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

Jordan Church Shooting: भारत ने जताया दुख, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक प्रेस रिलीज में कहा कि भारत 23 अक्टूबर को जॉर्डन के करक में एक चर्च पर हुए जघन्य हमले की कड़ी निंदा करता है। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और गोलीबारी में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत जॉर्डन के हाशमाइट साम्राज्य की सरकार और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और प्रकारों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने के दृढ़ संकल्प को भी दोहराया है।

Jordan Church Shooting: तीन बंदूकधारियों ने चर्च पर की गोलीबारी

जॉर्डन के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुई इस घटना के बाद कई देशों ने हमले की निंदा की है। भारत समेत विभिन्न देशों ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। जॉर्डन सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मोमानी ने एक बयान में बताया कि सुरक्षा एजेंसियां गोलीबारी की जांच कर रही हैं। करक में ईसाई समुदाय अल्पसंख्यक है, ऐसे में चर्च पर हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। जॉर्डन के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में दो लोगों को पिस्तौल लेकर चर्च की ओर बढ़ते और गोलियां चलाते हुए देखा गया। इसके बाद एक तीसरा व्यक्ति दिखाई देता है, जिसके हाथ में अर्ध-स्वचालित राइफल थी। उसने भी गोलीबारी शुरू कर दी। वीडियो में इसके बाद तीनों हमलावर चर्च की ओर दौड़ते नजर आते हैं।

हमलावरों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

जॉर्डन सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह हमला अज्ञात हमलावरों ने किया था। हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस मामले में किसी बंदूकधारी को गिरफ्तार किया गया है या नहीं। घटना की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हमले से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी हैं। फिलहाल, हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे के मकसद को लेकर आधिकारिक जानकारी स्पष्ट नहीं है।

किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने दोषियों को सजा देने की कही बात

जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की निंदा करते हुए कहा कि करक को निशाना बनाने वाले आतंकवादी कृत्य के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस घटना के बाद जॉर्डन में हमले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार का रुख सख्त नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े- अखिलेश के आरोप और BJP का जवाब- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश